होम / Ayodhya: के के मोहम्मद ने बाबरी नीचे राम मंदिर का किया था दावा, पर अब भाजपा सरकार पर लगाया आरोप 

Ayodhya: के के मोहम्मद ने बाबरी नीचे राम मंदिर का किया था दावा, पर अब भाजपा सरकार पर लगाया आरोप 

• LAST UPDATED : December 18, 2022

Ayodhya

इंडिया न्यूज, अयोध्या (Uttar Pradesh) । पुरातत्वविद के के मोहम्मद वह व्यक्ति हैं जिन्होंने अयोध्या में बाबरी मस्जिद के नीचे राम मंदिर के अवशेष देखने का दावा किया था। उन्होंने हाल ही में अपनी आत्मकथा ‘ऐन इंडियन आई एम’ प्रकाशित की है। अपनी इस आत्मकथा में के के मोहम्मद ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपनी आत्मकथा में कहा है कि भाजपा सरकार के पहले 7 वर्षों के दौरान एएसआई पंगु संस्थान बनकर रह गया है। बता दें कि के के मोहम्मद अयोध्या में की होने वाली खुदाई के पहले दल के सदस्य थे। यह 1976-77 की बात है। इस दल की अगुवाई प्रोफेसर बीबी लाल द्वारा की जा रही थी। यह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने माना था कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद के नीचे राम मंदिर के अवशेष हैं।

पूर्व संस्कृति केंद्रीय मंत्री ने किया खंडन 
पूर्व संस्कृति केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने इस आरोप का पूर्ण रूप से खंडन किया है। महेश शर्मा ने इस आरोप को लेकर समीक्षा करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर के के मोहम्मद पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि भाजपा सरकार के दूसरी बार केंद्र की सत्ता में लौटने के बाद के के मोहम्मद को 2019 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया बजाय था।

यह भी पढ़ें: Road Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो बसों के टकराने से 3 की मौत, 13 घायल

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox