होम / Murder: महिला ने अपने ही पति की करी हत्या, पति के शराब पीने पर हुआ था विवाद 

Murder: महिला ने अपने ही पति की करी हत्या, पति के शराब पीने पर हुआ था विवाद 

• LAST UPDATED : December 18, 2022

Murder

इंडिया न्यूज, बाराबंकी (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार महिला ने यह हत्या पति  पीने के कारण की है। महिला ने पति के शराब पीने पर एक धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शराब पीने पर हुआ था विवाद 
मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले कोठी थाना का है। यहां एक महिला ने अपने पति ही ही हत्या कर दी है। कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पीरपुर निवासी के विनय राज ने घर आये मेहमानों के साथ शराब पी ली थी। विनय राज के घर रात में कुछ मेहमान आए थे। विनय राज ने मेहमानों के साथ बैठकर शराब पी। पर मेहमानों के जाने के बाद घर में विनय राज का उसकी पत्नी से राधा से विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि विनय की पत्नी ने बांका मारकर हत्या कर दी। हालांकि हत्या के बाद महिला चिल्ला चिल्ला कर लोगों को बताने लगी की कोई उसके पति की हत्या कर भाग गया है।

पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतक के भाई के द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को लेकर चल रहे विकास कार्य, पर्यटन की है बड़ी संभावना 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox