होम / Car Accident: लखनऊ के गोमती नदी में गिरी कार, महिला समेत 2 लापता  

Car Accident: लखनऊ के गोमती नदी में गिरी कार, महिला समेत 2 लापता  

• LAST UPDATED : December 21, 2022

Car Accident

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर शाम एक कार के गोमती नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं एक अन्य पुरुष और एक महिला लापता हो गए। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू करवाया। बचाव दल ने पहुंचकर कार में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू कर दिया था। घटना के समय कार में चार लोग और एक कुत्ता सवार था। दुर्घटना पीड़ितों में एक महिला भी शामिलो थी।

महिला समेत 2 लापता  
यह दुर्घटना महानगर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत समता मुलक क्रॉसिंग के पास नदी के सामने के हिस्से में हुई, जब चार लोगों का समूह रात की ड्राइव के लिए निकला था। मामले की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोदिया ने बताया कि कार को बाहर निकालने और चार यात्रियों को बचाने के लिए बचाव दल को तत्काल सेवा में लगाया गया। दो लोगों को बचा लिया गया था, जबकि अन्य दो लापता थे। वहीं कुत्ते का शव भी बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी अस्पष्ट है।

मुख्यमंत्री ने बचाव अभियान का दिया निर्देश 
बचाए गए यात्रियों की पहचान भदोही निवासी 26 वर्षीय अभिषेक दुबे और सीतापुर निवासी 24 वर्षीय दुष्यंत शुक्ला के रूप में हुई है। इस बीच, दो लापता लोग मीना कुमार और राहुल यादव हैं, दोनों की उम्र 30 साल के आसपास है। अधिकारी के अनुसार, जीवित बचे लोगों में से एक ने पुलिस को बताया कि उनकी कार उस समय फिसल गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए लखनऊ के पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर और जिला मजिस्ट्रेट सूर्यपाल गंगवार को घायलों को तत्काल राहत प्रदान करने और दो लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पैसे की लालच में चाचा ने ही किया भतीजे का अपहरण, हत्या कर शव को दफनाए

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox