होम / UP Weather: उत्तर प्रदेश में चलेंगी बर्फीली हवाएं, तापमान में भारी गिरावट 

UP Weather: उत्तर प्रदेश में चलेंगी बर्फीली हवाएं, तापमान में भारी गिरावट 

• LAST UPDATED : December 24, 2022

UP Weather

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी आई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का असर यूपी के क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। युत्तर प्रदेश के कई छेत्रों में ठिठुरन, कोहरा और बर्फीली हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। वहीं प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार भी वैज्ञानिकों द्वारा जताए जा रहे हैं।

तापमान में गिरावट 
उत्तर प्रदेश के मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के कई हिस्सों में नमी बढ़ने की बात कही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई शहरों में ठण्ड बढ़ने वाली है। पहाड़ों पर हुई बर्फ़बारी के चलते यूपी के मैदानी क्षेत्रों में भी बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई शहरों में सुबह-शाम घना कोहरा देखा जा सकता है। साथ ही हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी होने की संभावना बनी हुई है। मौसम से प्रभावित शहरों में तापमान में भारी गिरावट सकती है। महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और बिजनौर के अलावा कई पश्चिमी इलाकों में अचानक ठण्ड बढ़ने वाली है।

3 दिनों तक रहेगी ठिठुरन 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के चलते ठिठुरन बढ़ने वाली है। अगले 24 घंटों के अंदर प्रदेश में तापमान गिरने के बाद ठण्ड बढ़ने वाली है। ऐसे में मौसम विभाग ने दावा किया है कि प्रदेश में बर्फीली हवाएं लोगों को 3 दिनों तक परेशान कर सकती हैं। सुबह शाम कोहरे के साथ शनिवार को गरज चमक के छठ हलकी बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Suicide: 21 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ा तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox