होम / IPL 2023: मेरठ के शिवम मावी की लगी लॉटरी, बेस प्राइस से 15 गुना महंगे बिके

IPL 2023: मेरठ के शिवम मावी की लगी लॉटरी, बेस प्राइस से 15 गुना महंगे बिके

• LAST UPDATED : December 24, 2022

IPL 2023

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। आईपीएल में मेरठ के शिवम मावी गुजरात टाइटंस की तरफ से अपना हुनर दिखाएंगे। कोच्चि में आयोजित नीलामी में शिवम मावी 6 करोड़ रुपए में बिके हैं। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। शिवम सीना गांव के रहने वाले हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स से की थी कॅरिअर की शुरुआत
शिवम मावी ने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथ आईपीएल का सफर शुरू किया था। तब पहली बार उन्हें कोलकाता ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। चार साल लगातार कोलकाता टीम में खेलने के बाद 2022 में ही इसी टीम ने 7 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया था। शुक्रवार भी उनकी पहली बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही लगाई। 40 लाख से शुरू होकर 42 बोली लगने के बाद उनको गुजरात टाइटंस ने अंतिम बोली 6 करोड़ रुपये लगाकर खरीद लिया।

पिता पंकज मावी ने बताया कि शिवम की पैदाइश तो मेरठ के सीना गांव में हुई। वह 2000 में वह नोएडा आकर रहने लगे। शिवम की एंट्री भी नोएडा से ही होती है। उन्होंने कहा पिछले साल से सवा करोड़ राशि कम जरूर है, लेकिन आईपीएल में इस राशि के साथ बने रहना सम्मान की बात है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 10 खिलाड़ियों को खरीदा, पूरन पर लगाई सबसे ज्यादा 16 करोड़ की बोली

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox