होम / Meerut: बेड पर मिले महिला के शव का हुआ खुलासा, प्रेमी बोला- बेवफा थी सोनिया , मार डाला

Meerut: बेड पर मिले महिला के शव का हुआ खुलासा, प्रेमी बोला- बेवफा थी सोनिया , मार डाला

• LAST UPDATED : December 27, 2022

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मेरठ में के हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शादी न करने के चलते प्रेमी ने की महिला की हत्या
दौराला थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में किराए पर रह रही एक महिला का मकान के अंदर बेड पर शव पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो मामले खुलासा हो गया। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि शादी न करने के चलते प्रेमी ने सोनिया की हत्या की है।

पुलिस ने कहा कि दौराला निवासी महक सिंह के मकान में सोनिया पत्नी विनेश किराए पर रहती थी। जमालपुर गांव निवासी सोनिया की शादी आठ साल पहले समसपुर फलावदा निवासी विनेश से हुई थी। दोनों में दो साल से विवाद चल रहा था। वहीं शनिवार की सुबह महक सिंह ने मकान के अंदर सोनिया का शव बेड पर पड़ा देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।

महिला का शिवा से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
इंस्पेक्टर दौराला रमाकांत पचौरी ने बताया कि महिला का शिवा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिवा जीतपुर गांव का रहने वाला है। दोनों में कुछ दिनों से अनबन हो गई थी। शिवा ने बेवफाई देख सोनिया के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी हत्या कर दी। रात में हत्या करने के बाद वह 1 बजे अपने गांव पहुंचा और वहां से सुबह 5 बजे फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शिवा सोनिया से शादी करने का दबाव बना रहा था। सोनिया शादी करने के लिए मना कर रही थी। जिसको लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। हत्या करने से पहले उसने अपनी मां को फोन किया और कहा कि ये बेवफा हो गई। आज मैं इसकी हत्या कर दूंगा। इसके बाद शिवा ने महिला के मुंह पर कपड़ा बांधकर हत्या कर फरार हो गया थाष

कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने शिवा को पकड़ा
थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने कहा कि सोनिया और शिवा की फोन की कॉल डिटेल्स निकाली तो मामला साफ हो गया। पता चला कि हत्यारा शिवा ही है। हत्या की रात भी उसकी लोकेशन उसके पास की आई है। फोन में रिकॉर्डिंग भी है। दोनों के बीच हर रोज बात होती थी। कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: राहुल को राम बताने पर घमासान, जितेंद्रानंद सरस्वती और राम मंदिर के महंत सतेंद्र दास ने दिया बड़ा बयान

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox