होम / Deoria Legislative Assembly: यूपी में हाट सीट बनी है देवरिया विधान सभा

Deoria Legislative Assembly: यूपी में हाट सीट बनी है देवरिया विधान सभा

• LAST UPDATED : December 8, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Deoria Legislative Assembly यूपी विधान सभा चुनाव का आधिकारिक तौर पर बिगुल भले ही नहीं बजा हो लेकिन देवरिया विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार है। टिकट के दावेदार देवरिया से दिल्ली व दिल्ली से लखनऊ एक किए हुए हैं।

देवरयिा में कुल सात वधिान सभा सीटें हैं लेकनि सबसे अधकि चर्चा इस समय सदर विधान सभा की हो रही है1 इस सीट पर बड़े बड़े नाम चर्चा में हैं। इसमें एक बड़ा नाम सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी का भी है। शलभ के समर्थक यह मानकर बैठे हैं कि इस बार पार्टी शलभ को इस सीट से प्रत्याशी बनाएगी।


तीन बार से जीतती आ रही है भाजपा Deoria Legislative Assembly

देवरिया सदर विधानसभा सीट तीन चुनाव से लगातार भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को जीत मिली। उनके काम के अभी एक साल बीते हैं। लेकिन चुनावी हलचल बढ़ गई है। सिटिंग विधायक डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी अपनी मजबूत दावेदारी कायम किए हुए हैं पार्टी की नीतियों और और पार्टी की गतिविधियों तथा विकास कार्यों पर फोकस कर रखे हैं।

शलभ मणि त्रिपाठी के नाम पर भी है जोर Deoria Legislative Assembly

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी के नाम की भी चर्चा तेजी से है। देवरिया विधानसभा सीट के अंदर विभिन्न वर्गों के काम एवं लोगों की मदद तथा विभिन्न कार्यों में हस्तक्षेप ने शलभ मणि की दावेदारी को मजबूत करती दिख रही है।

यह लोग भी हैं टिकट के दावेदार Deoria Legislative Assembly

देवरिया सदर सीट से संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से उभर कर छात्र राजनीति के जरिए भाजपा में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रधानाचार्य डॉ अजय मणि त्रिपाठी भी मजबूत दावेदारी के साथ टिकट मांग रहे हैं।

देवरिया सदर सीट से टिकट मांगने वालों में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अभय मणि त्रिपाठी भी अपने को दावेदार मान रहे हैं। पूर्व विधायक स्वर्गीय प्रमोद सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश सिंह उर्फ पंकज सिंह भी यहां से टिकट मांग रहे हैं। उधर देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के नाम की भी चर्चा है।

Read More: Priyanka Gandhi Vadra Releases Women Manifesto : प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला घोषणा पत्र जारी किया

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox