होम / Agra: कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी एक करोड़ 36 लाख रुपए बैग में भरकर फरार, आया CCTV फुटेज

Agra: कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी एक करोड़ 36 लाख रुपए बैग में भरकर फरार, आया CCTV फुटेज

• LAST UPDATED : December 28, 2022

Agra

इंडिया न्यूज, आगरा (Uttar Pradesh)। आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैश डिलीवरी कंपनी का एक कर्मचारी एक करोड़ 36 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। रुपए उसे बैंक में जमा करने थे। उसने सुरक्षाकर्मियों से कैश से भरा बक्सा लिया और रुपए निकालकर एक बैग में रखकर फरार हो गया। मामला साई की तकिया स्थित बैंक ऑफ बडौदा का है।

आरोपी कर्मचारी का नाम विवेक है। विवेक बैंक में कैश जमा कराने आया था। विवेक ने कैश बॉक्स छोड़ बोरे में कैश भर ले गया। कैश ब्रिंकस कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

आरोपी का सीसीटीवी आया सामने
ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शाखा प्रबंधक शशि पाल यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे कंपनी की गाड़ी से कर्मचारी पुष्पेंद्र, बॉबी यादव, गनमैन केशव, राम निवास और चालक राजवीर बैंक गए थे। एक करोड़ 36 लाख रुपए से भरा बक्सा कर्मियों ने विवेक कुमार को दिया। कैश बैंक में जमा करने के बाद विवेक कंपनी को सूचना देता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

शाम तक जब फोन नहीं आया तो पड़ताल की गई तो पता चला कि बैंक में कैश जमा नहीं हुआ है। इस पर सीसीटीवी फुटेज देखे गए। उसमें विवेक दिखा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: संतकबीरनगर में DIG के सामने पुलिस अफसर ने राइफल की नली में डाल दी गोली, सपा ने साधा निशाना

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox