होम / UP NEWS: हज के लिए UP को आवंटित होगी 30 हज़ार सीटे, भारत के पौने दो लाख लोग कर पाएंगे हज

UP NEWS: हज के लिए UP को आवंटित होगी 30 हज़ार सीटे, भारत के पौने दो लाख लोग कर पाएंगे हज

• LAST UPDATED : January 11, 2023

UP NEWS: देश भर से इस बार लगभग पौने दो लाख आजमीन हज यात्रा पर जा सकेंगे। करीब तीन वर्ष बाद उत्तर प्रदेश से भी लगभग 30 हजार लोग हज यात्रा पर जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार के तरफ से कोरोना काल में लगी तमाम तरह की पाबंदियां अब हटा दी गयी है।

इस साल हज सीटों का सामान्य कोटा जारी कर दिया गया है। सऊदी सरकार ने भारत के लिये 1,75,025 हज सीटों का सामान्य कोटा जारी कर दिया है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी करीब 1 ,50 ,000 सीटे आवंटी की गयी थी।

राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने क्या कहा?

रजा ने कहा की इस साल भारत के हज कोटे की सीटों का आवेदन होने के बाद, सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा के लिए सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से लोग को भेजने का निर्णय किया है।

आपको बता दे, कोरोना काल के पहले साल ( 2019 ) में भारत को आवंटित हज कोटे की 1,75,000 सीटों मिले। जिसमे से 1,25,025 सीटें पुरे देश भर की हज कमेटियों को आवंटित की गई थी बाकि की 50 हजार सीटें निजी टूर ऑपरेटरों के लिए आवंटित की गई थीं।

इन कुल सीटों में से उत्तर प्रदेश के लिए 32 हजार सीटों आवंटित की गई थी। दरअसाल साल 2020 और 2021 में कोरोना के वजह से हज यात्रा निरस्त कर दी गई थी।

कोरोना की पाबंदियों के साथ सऊदी अरब सरकार ने साल 2022 में भारत के लिये मात्र 79,237 हज सीटें आवंटित कीं। उन कुल सीटों मे से 56,601 सीटें हज कमेटियों को मिली थी। उत्तर प्रदेश से साल 2022 में मात्र 7528 लोग को ही हज पर भेजा गया था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox