Mayawati Birthday Wishes : बीएसपी की मुखिया मायावती का आज दिनाँक 15 जनवरी दिन रविवार को जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती आज 67 साल की हो गयी है।
मायावती के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज गायक कैलाश खेर का एक गाना रिलीज होगा। वहीं बीएसपी की मुखिया के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
Mayawati Birthday Wishes: अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से दिया बधाई
बीएसपी की मुखिया मायावती के जन्मदिन के अवसर पर सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से मायावती को जन्मदिन की बधाई संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट किया की “सुश्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें। ”
सुश्री @Mayawati जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 15, 2023
आपको बता दे अखिलेश यादव की पार्टी सपा और बसपी पार्टी ने करीब 40 साल तक उत्तर प्रदेश में राज किया है। लेकिन आज बीजेपी पार्टी के सत्ता में आने के बाद सपा पार्टी विपछ में बची है तो वही बसपी उत्तर प्रदेश की सत्ता से ग़ायब होती देख रही है।
also read-https://indianewsup.com/up-politics-back-from-bjp-in-congress/
यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने दी शुभकामनायें
इसके अलावा बसपी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने भी दी शुभकामनाएं। महाना ने ट्विटर पर ट्वीट किया की, ” बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते है। ”
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती @Mayawati जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।
— Satish Mahana (@Satishmahanaup) January 15, 2023