होम / UP Politics: शिवपाल की बीजेपी को खरी खरी, बोले- ‘समाजवादी एक साथ निकलेंगे तो फिर लंका जलेगी’

UP Politics: शिवपाल की बीजेपी को खरी खरी, बोले- ‘समाजवादी एक साथ निकलेंगे तो फिर लंका जलेगी’

• LAST UPDATED : January 19, 2023

UP Politics: देश में आगामी वर्ष में लोक सभा चुनाव होने को हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव मिशन में जुट गए है। शिवपाल सिंह यादव इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं। आज उन्होंने बलिया में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान बीजेपी को खरी खरी भी सुनाई। शिवपाल ने कहा कि सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार में लिप्त है। अगर भाजपा फर्जी मुकदमे लिखना जारी रखेंगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम भगवान राम और कृष्ण को मानने वाले लोग हैं। हम अपने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर नहीं चलेंगे। समाजवादी एक साथ निकलेंगे तो फिर लंका जलेगी।

जानकारी हो कि विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की काई सीटों पर साईकिल ले जोरदार रफ्तार पकड़ी थी उसी उम्मीद के साथ शिवपाल सिंह यादव ने मिशन 2024 की शुरुआत पूर्वांचल से की। माना जा रहा है कि पूर्वांचल की सीटों पर सपा की नजर है। जिस कारण अभी से समाजवादी पार्टी ने चुनावी विगुल बजाना शुरु कर दिया है।

सपा में विलय के बाद शिवपाल का पहला दौरा

उपचुनाव के परिणाम आने के बाद सपा मे शिवपाल की प्रसपा का विलय हो गया था। इस विलय के बाद शिवपाल ने कहा था कि सपा से कई दूरियां थी ही नहीं. लेकिन कुछ विशेष परिस्थिति में ऐसा हुआ था। अब विलय के बाद सपा के फतह के लिए वो मिशन पर निकल पड़े हैं। मिशन लोक सभा की शुरुआत उन्होंने पूर्वांचल से की।

बीजेपी भी पूर्वांचल से करेगी शुरुआत

जेपी नड्डा को केंद्रीय नेतृव ने एक फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वही जेपी नड्डा भी यूपी के पूर्वांचल के गाजीपुर से मिशन की शुरुआत करेंगे। 20 जनवरी को जेपी नड्डा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे पहले ही समाजवादी पार्टी मिशन पूर्वांचल में लग गई है। जानकारी हो कि गाजीपुर में 2019 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी को कुछ हासिल नही हुआ था। वही 2022 के विधान सभा में भी बीजेपी कोई खास कमाल नही कर पाई थी।

ओपी राजभर निभाएंगे मुख्य भूमिका

सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर इन सीटों पर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल 2022 के लोक सभा चुनाव में सुभसपा सपा के गठबंधन ने बीजेपी की एक न चलने दी। यहां पर ओपी राजभर की पार्टी ने अपना दबदबा दिखाया था। लेकिन ओपी राजभर का गठबंधन अब सपा के टूट चुका है। वहीं ओपी राजभर बीजेपी के प्रति नरम रवैया दिखा रहें हैं। माना जा रहा है कि वो पूर्वांचल जिलों की कुछ सीटों पर ओपी राजभर अहम भूमिका निभाते है जिस कारण वो जिसके साथ जाएंगे वो अच्छा प्रदर्शन करेगा।

ये भी पढ़ें- Joshimath Subsidence : सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, राहत कार्यों की ली जानकारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox