होम / UP MLC RESULT 2023: वर्ष 1986 से अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत, सपा की जमानत जब्त

UP MLC RESULT 2023: वर्ष 1986 से अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत, सपा की जमानत जब्त

• LAST UPDATED : February 3, 2023

UP MLC RESULT 2023: (This is the eighth victory of the invincible BJP since 1986.SP’s bail forfeited): बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

बीजेपी के जयपाल सिंह ने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराया। बता दे, बृहस्पतिवार की सुबह से मतगणना शुरू हुई, लेकिन मतों की गिनती देर शाम तक हुई।

जमानत भी नहीं बचा पाई सपा

विधान परिषद के मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह पहले ही चक्र से बढ़त बना चुके थे। उन्होंने कुल 66179 वोट हासिल किए। उनके प्रतिद्वंदी शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 वोट हासिल हुए। शिव प्रताप सिंह को अपनी जमानत बचान के लिए जरूरी 15450 वोट हारिल करने थे लेकिन वो भी हासिल नहीं कर सके। इसके अलावा 8 अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई। वर्ष 1986 से इस सीट पर भाजपा अजेय रही है।

ALSO READ- https://indianewsup.com/up-ips-transfer-11-ips-officers-transferred/

पहले चक्र से ही बना ली थी बढ़त

पहले चक्र का परिणाम रात आठ बजे आया। उस समय डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त को 8578 और शिव प्रताप सिंह को 3791 वोट मिले थे। वही दूसरे चक्र में भाजपा को 8863 तो शिव प्रताप को 3743 वोट मिले। तीसरे चक्र में जयपाल को 9588 और सपा को सिर्फ 2620 वोट मिले। चौथे चक्र में सपा को सिर्फ 1248 वोट और भाजपा 11067 वोट हासिल हो सके थे। इसी क्रम में पांचवें चक्र में जयपाल को 10922 वोट मिले, जबकि सपा के शिव प्रताप को सिर्फ 1293 वोट मिल सके। छठे चक्र तक भाजपा को 59136 और सपा को 14092 वोट मिले।

छठे चक्र तक आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त

छठे चक्र में भाजपा और सपा के अलावा अन्य आठ उम्मीदवारों में सुशील दीक्षित को 96, ओम प्रकाप को 295, ताज मोहम्मद को 168, फुरकान अली खां को 1443, एडवोकेट मोहित पांडेय को 339, रोमी सागर को 2439, एडवोकेट वजाहत अंसारी को 211, विश्वनाथ को सिर्फ 51 वोट मिले।

कुल 92687 वोट पड़े 

सातवें और अंतिम चक्र की मतगणना पूरी होते ही भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो गया। तो वही सपा के खेमे में मायूसी छा गई। सातवें और अंतिम च्रक में मात्र 8695 वोटों की गिनती बाकी थी। इस चुनाव में 5722 वोट निरस्त रहे। सातवें चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी के जीत की औपचारिक घोषणा कर दी गई। और इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी जयपाल सिंह को विजयी घोषित कर दिया गया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox