होम / UP Politics: अखिलेश का बीजेपी पर हमला, बोले “इस सरकार में लोगों को बेवजह किया जा रहा परेशान”

UP Politics: अखिलेश का बीजेपी पर हमला, बोले “इस सरकार में लोगों को बेवजह किया जा रहा परेशान”

• LAST UPDATED : February 4, 2023

UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और कई मुद्दों पर अपनी बातों को रखा। आज वो मुरादाबाद और रामपुर के संयुक्त दौरे पर थे। अखिलेश यादव ने यहां पर सपा नेता व पूर्व विधायक आज़म खान के साथ प्रेसवार्ता की और कई बातों को रखा। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय बढ़ गया है. लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की भूमिका में होंगे तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा? भाजपा ने यह जो नई परम्परा शुरू की है, लोकतंत्र के लिए खतरा है।

आजम खान पर लगें है झूठे मुकदमें

उन्होंने कहा कि आजम खां पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान किया गया है। लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक परिवार के साथ इतना अन्याय नहीं हुआ है जितना भाजपा सरकार ने मोहम्मद आजम खां साहब के साथ किया है। भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही है। लोकतंत्र में अपने विरोधियों को फर्जी ढंग से कभी नहीं फंसाया गया था।

बीजेपी ने बर्बाद की देश की अर्थ व्यवस्था

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये गये। भाजपा एक उद्योगपति को दुनिया का नम्बर वन उद्योगपति बनाने का सपना दिखा रही थी। उस उद्योगपति से प्रधानमंत्री जी की कितनी मित्रता है यह सब जानते हैं। उस उद्योगपति की कम्पनियों में सरकारी संस्थाओं का हजारों करोड़ रूपया लगाया गया। अब वह डूब रहा है। शेयर बाजार में उसकी कम्पनियों का शेयर गिर रहा है।

बीजेपी सरकार जनता को दे रही धोखा

पूर्व सीएम ने इस दौरान सरकार पर प्रहार किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में डीएचएफएल कम्पनी में कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड का पैसा लगाने वाले एक अधिकारी को जेल भेजा गया और कई पर कार्रवाई हुई। दिल्ली में भाजपा सरकार इसी तरह की कार्रवाई कब करेगी। लगातार भाजपा जनता को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार अब इंवेस्टर्स मीट के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। झूठ बोल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आज तक नहीं बताया कि पिछले इंवेस्टर्स समिट से कितना निवेश आया। उत्तर प्रदेश में कहां कौन सा कारखाना लगा। पिछली बार की तरह यह सरकार इस बार भी झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि जो मिल जा रहा है सरकार उसी से एमओयू कर ले रही है। सब लोग देख रहे हैं कि एक उद्योगपति किस तरह से डूब रहा है। तब अन्य लोग निवेश करने करने कैसे आएंगे।

ये भी पढ़ें- Hapur : पहले नाम बदल नाबालिग के साथ किया रेप फिर 56 टुकड़े करने की दी धमकी, परिवार की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox