होम / Bhojpuri : पंचतत्व में विलीन हुए रवि किशन के बड़े भाई, भावुक पोस्ट में छलका एक्टर का दर्द

Bhojpuri : पंचतत्व में विलीन हुए रवि किशन के बड़े भाई, भावुक पोस्ट में छलका एक्टर का दर्द

• LAST UPDATED : February 6, 2023

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते सुपर स्टार और गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन के परिवार पर बीते दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के बडे़ भाई रामकिशन शुक्ला का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आज उनके बड़े भाई का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। अंतिम संस्कार की तस्वीरों को सांसद रविकिशन ने साझा की। इसके साथ ही उन्होंने बेहद ही इमोशनल पोस्ट लिखी है। एक्टर के बड़े भाई ने मुंबई के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ था।

एक्टर रविकिशन को भोजपुरी के बीग बी के तौर पर जाना जाता है। एक्टर रवि किशन ने बड़े भाई का अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे बड़े भईया श्री राम किशन शुक्ल जी, पंचतत्व में हुएं विलीन हुए, जिन कंधो पर बैठ कर खेला करता था, आज उन्हें कंधो पर उठाया। शायद ईश्वर को यही मंजूर था, क्यों हम सभी से रूठ गए भईया। ओम शांति!’। उनकी पोस्ट पर सभी कमेंट्स कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

2022 में हुआ था रमेश शुक्ला का निधन

जानकारी हो कि रवि किशन के परिवार से दुखों का पहाड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले साल ही उनके बड़े भाई रमेश शुक्ला का निधन हुआ था। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। आपको बता दें कि एक साल के भीतर ही उनका दो भाइयों को खो देना परिवार के लिए बड़ी क्षति है। इस समय उनको फैंस ढांढस बढ़ा रहें हैं। दोनो भाईयों के खोने के बाद एक्टर गहरा सदमा पहुंचा है।

ये भी पढ़ें- BHU: जंतु विज्ञान विभाग के लैब में आग लगने से परिसर छोड़कर शिक्षक और छात्र भागे, कई उपकरण जले

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox