होम / Uttarakhand : जनता के हित में पेश बजट को नही पचा पा रहा विपक्ष, रेखा आर्या ने कसा कांग्रेस पर तंज

Uttarakhand : जनता के हित में पेश बजट को नही पचा पा रहा विपक्ष, रेखा आर्या ने कसा कांग्रेस पर तंज

• LAST UPDATED : February 8, 2023

Uttarakhand : 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। इस बजट पर मंत्री रेखा आर्या की टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की पद्धति पर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट पर बात करते हुए सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वर्तमान बजट सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय वाला है। उन्होंने उक्त बातों को प्रेस कांफ्रेंस में कहा।

 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस बजट में हर व्यक्ति का ध्यान रखा गया है. म बजट किसान, मजदूर, व्यापारी, खिलाड़ी,महिलाओं, उद्योगपतियों, युवाओं के रोजगार समेत सभी वर्गों को राहत देने वाला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।
उन्होंने कहा इस बार के बजट को अमृत काल का बजट कहा गया है। इस बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं, किसानों ,छात्रों खिलाड़ियों, उद्योगपतियों के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं रखी गई है कैबिनेट मंत्री ने कहा यह चुनावी बजट नही है बल्कि अमृतकाल व देश की जनता का बजट है।

आगे उन्होंने कहा कि विपक्षी इस बजट को चुनावी बजट नहीं कह पाया। उन्होंने कहा कि इस बजट से भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा। ऐसा अमृत काल का बजट किसी भी सरकार के द्वारा आज तक नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अब तक के प्रत्येक चुनाव में अजेय बनी हुई है। अब उसके सामने लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने की चुनौती है।

जानकारी हो कि आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसी के मद्देनजर कैबिनेट मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओ को आगामी चुनावों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा भाजपा 2023 में होने जा रहे पालिका चुनाव व 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से परचम लहराएगी। कैबिनेट मंत्री ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए है।

ये भी पढ़ें- RamcharitManas Row : स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, रामचरितमानस से कुछ अंश हटाने की मांग की

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox