होम / Sambhal: ‘‘काउ हग डे’’ पर Dharmpal Singh का अजीबोगरीब बयान, कहा- गाय के गोमूत्र में गंगा का वास

Sambhal: ‘‘काउ हग डे’’ पर Dharmpal Singh का अजीबोगरीब बयान, कहा- गाय के गोमूत्र में गंगा का वास

• LAST UPDATED : February 9, 2023

संभल :  भारतीय पशु कल्याण बोर्ड यानी Animal Welfare Board of India ने लोगों से अपील की है कि वो 14 फरवरी को ‘‘काउ हग डे’’ मनाएं, इस दिन देश विदेश में प्रेम का त्योहार मनाया जाता है। इससे इतर ये फैसला लोगों के समझ से परे है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का कहना है कि इस दिन लोग गाय को गले लगाएं। फैसल को लोगों का समर्थन मिल रहा है तो वहीं योगी सरकार के राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह ( Dharmpal Singh ) ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे हलचल बढ़ गई है।

दरअसल उन्होंने कहा है कि गाय के गोबर में मां लक्ष्मी का वास है और गौमूत्र में गंगा मैया रहती हैं। एक तरफ सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने सवाल किया है तो दूसरी ओर मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस मामले में अपना बयान देकर राजनीति में अलग रंग दे दिया है।

धर्मपाल सिंह ने कही है ये बात

योगी सरकार के राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह आज संभल दौरे पर थे। जहां पर उन्होंने कहा कि गाय राष्ट्र की माता और भाग्य विधाता है। जहां गाय पलती हैं उस स्थान पर सुख-सम्पदा हमेशा रहती है। वहीं उन्होंने कहा कि गाय के मूत्र में गंगा बसती है। गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। उनके अनुसार काऊ हग डे मनाया जाना चाहिए।

काउ हग डे को मिल रहा समर्थन

जानकारी हो कि बीजेपी सांसद बाबा बालक नाथ ने काउ हग डे का समर्थन किया है। उन्होंन कहा कि हमें नहीं पता कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है या क्या होता है। यह बेशक यह हमारी संस्कृति में भी नहीं है, लेकिन गाय को लेकर गोपाष्टमी हम लोग पहले से मनाते हैं। सरकार भी उसको लेकर आगे बढ़ रही है तो अच्छी बात है। इसकी सराहना होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- UP NEWS : योगी को मिला ओम प्रकाश राजभर का पत्र, राजभर सपा और बीएसपी के निशाने पर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox