होम / Answer Key for UP Police SI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की

Answer Key for UP Police SI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की

• LAST UPDATED : December 10, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Answer Key for UP Police SI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB पर जाकर भर्ती परीक्षा की आंसर की चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवार को किसी भी सवाल या किसी सवाल के जवाब आंसर की के संबंध में कोई ऑब्जेक्शन होता है तो वह ऑनलाइन मोड के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन / आवेदन नंबर या जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने का समय 16 दिसंबर 2021 रात 12:00 बजे तक है।

कैसे दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन Answer Key for UP Police SI Recruitment 2021

स्टेप 1: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर दिख रहे आपत्ति दर्ज कराने के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी जरूरी जानकारी भरें।

स्टेप 4: अब उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

9534 खाली पदों पर होगी भर्ती Answer Key for UP Police SI Recruitment 2021

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए रिटन एग्जाम 12 नवंबर से 17 नवंबर, 20 नवंबर से 25 नवंबर और 27 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक तीन शिफ्ट में आयोजित करवाए थे। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 400 अंकों के 120 सवाल पूछे गए थे। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। पुलिस विभाग में 9534 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

Also Read : Drunk And Raped Friend Daughter : नशे में धुत हो कर दोस्त की बेटी से किया दुष्कर्म

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox