सोनी टीवी पर होने वाले मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडल की शुरूआत हो चुकी है। आइडल 13 दर्शकों का पसंदीदा शो बन चुका है। शो के कंटेस्टेंट अपने आवाजों का जलवा लगातार दिखाते नजर आ रहे हैं। इसीलिए दर्शकों का महीने भर से मनोरंजन होता आ रहा हैं। शो में कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के अलावा जज भी अपने तरीकों से लोगों को खूब मनोरंजन कराते हैं। जजेस की मस्ती का मजा सभी लोग लेते हैं। लेकिन कुछ लोग नेहा कक्कड़ को बहुत याद करते नजर आए। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि जल्द ही नेहा फिर से शो में वापसी करेगी।
वापसी का समय
नेहा कक्कड़ शो की शुरुआत में ही इंडियन आइडल 13 में बतौर जज नजर आई थीं। शो में हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के साथ नेहा की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। नेहा शो की सक्सेस पार्टी में ही सिर्फ नजर आई थीं। लेकिन इसके बाद से उनकों किसी भी एपिसोड में नहीं देखा गया। ऐसे में दर्शकों को नेहा की कमी महसूस हो रही है। बताया जा रहा है कि नेहा शो में जल्द ही बतौर जज नजर आने वाली है।
शो छोड़ने की वजह
नेहा कक्कड़ ने अपने आप से कुछ कमिटमेंट किया था जिसकी वजह से उन्हें इंडियन आइडल के मंच से अपनी दूरी बना ली थी। लेकिन बताया जा रहा है कि नेहा फिर से इंडियन आइडल शो में वापसी करने वाली है। आपको बता दें कि सीजन 12 में भी नेहा अपने काम के कारण चलते शो को बीच में ही छोड़ दिया था। जिसके बाद उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने नेहा की गैर मौजूदगी में जज की कुर्सी संभाली थी।