(This MLA of BJP is the least in spending MLA funds): उत्तराखंड (Uttarakhand) के 70 विधानसभा में हर साल विधायको को पौने चार करोड़ उनकी विधानसभाओ के विकास के लिए दिये जाते हैं। जो हर वर्ष के अंतिम मार्च तक खर्च करना होता हैं। जिसे लेकर 2022-23 के लिये जिला विकास अधिकारी ने पूरे खर्च का ब्यूरो सोपा हैं।
खबर का असर:-
-
2022-23 के लिये जिला विकास अधिकारी ने पूरे खर्च का ब्यूरो सोपा
-
हर विधायक को पौने चार करोड़ विकास के लिए दिये जाते
-
रेखा आर्या ने पूरे वर्ष में मात्र 48 लाख ही खर्च किया
हर विधायक को पौने चार करोड़ विकास के लिए दिये जाते
उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीट हैं। जिसमे हर विधायक को पौने चार करोड़ उनकी विधानसभाओ के विकास के लिए दिये जाते हैं। जो हर वर्ष आवंटित होते हैं। लेकिन वर्ष के अंतिम मार्च तक इसको खर्च करना होता हैं। जिसमें 2022-23 के लिये आवंटित अल्मोड़ा विधानसभा की 6 विधानसभाओ के लिए 22 करोड़ 50 लाख के सापेक्ष 15 करोड़ ही अभी तक ख़र्च हुए हैं। अगर बात करें विधायकों की तो जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा भाजपा ने 3 करोड़ 75 लाख के सापेक्ष तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार खर्च किये हैं।
रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल भाजपा ने 3 करोड़ 75 लाख के सापेक्ष तीन करोड़ 4 लाख 60 हजार खर्च किये हैं। सल्ट विधायक महेश जीना भाजपा ने 3 करोड़ 75 लाख के सापेक्ष तीन करोड़ 67 लाख 49 हजार खर्च किये गये हैं। द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट कांग्रेस ने 3 करोड़ 75 लाख के सापेक्ष तीन करोड़ 44 लाख 47 हजार खर्च किये हैं। जबकि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी कांग्रेस ने 3 करोड़ 75 लाख के सापेक्ष एक करोड़ 20 लाख खर्च किये हैं। वहीं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मंत्री भाजपा ने 3 करोड़ 75 लाख के सापेक्ष 48 लाख 50 हजार खर्च किये गये हैं।
सबसे कम मंत्री रेखा आर्या ने किए खर्च
आपको बता दें, जनपद अल्मोड़ा में 6 विधानसभा हैं। जिसमें 4 भाजपा और 2 कांग्रेस के विधायक हैं। अगर बात करें इनकी विधायक निधि को खर्च करने की तो पूरे जनपद में सबसे कम मंत्री रेखा आर्या ने किए। जिनके द्वारा पूरे वर्ष में मात्र 48 लाख ही खर्च किया गया है। और दूसरे नम्बर में कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी है। जिनके द्वारा 1 करोड़ 20लाख ही अभी तक खर्च किये गये है।
Also Read: Uttarakhand News: किच्छा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 22 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार