होम / HOLI : योगी सरकार ने यात्रियों को होली पर दिया तोफा, चलाएगी 2065 अतिरिक्त बसें

HOLI : योगी सरकार ने यात्रियों को होली पर दिया तोफा, चलाएगी 2065 अतिरिक्त बसें

• LAST UPDATED : March 2, 2023

(Yogi government gave a gift to passengers on Holi, will run 2065 additional buses): भारत में त्योहारों के मौके पर बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगहों पर आते जाते है। चाहे वो त्योहार किसी धर्म का हो। उसमे रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) हो, ईद (Eid) हो या फिर होली (HOLI) या दिवाली (DIWALI) ऐसे मौकों पर यात्रियो की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिलता है।

सरकार त्योहारों के मौके पर यात्रियों के लिए खास इंतजाम करती है। इसी क्रम में 8 मार्च में होली का पर्व आ रहा है। यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रख कर यूपी सरकार ने अतिरिक्त बस सेवाएं चलाने का फैसला लिया है।

  • परिवहन विभाग के अधिकारी ने दी जानकरी
  • बढ़ सकता अनुबंधित बस
  • 3 मार्च से 12 मार्च तक अतिरिक्त बसे

परिवहन विभाग के अधिकारी ने दी जानकरी

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के जनसंपर्क अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम यात्रियों को अतिरिक्त बस सेवायें उपलब्ध करायेगा।

प्रदेश सरकार के तरफ से इस साल होली पर्व पर 2065 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बन रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई भी जा सकती है।

बढ़ सकता अनुबंधित बस

अजीत सिंह ने आगे बताया कि प्रदेश यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) के पास कुल 8329 बसे हैं। साथ ही 3000 बसें अनुबंधित भी हैं। इस स्थिति में जहां आवश्यकता होगी। गाड़ियों को पब्लिक के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

फिलहाल यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) के तरफ से 2065 की तादाद की अतिरिक्त बसों को चलाने की योजना बनाई गई है। ताकि होली के त्योहार पर जनता को उनके गंतव्य तक सुरक्षा के साथ पहुंचाया जा सके।

3 मार्च से 12 मार्च तक अतिरिक्त बसे

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने कहा कि “हर साल होली के त्योहार में बस अड्डों पर बहुत भीड़ रहती है।” संजय कुमार ने कहा कि आगामी 3 मार्च से 12 मार्च तक अतिरिक्त बसों की सेवाएं चलाई जाएंगी।

होली के अवसर पर बस ड्राइवर के अलावा पर्यवेक्षक, अधिकारी, परिचालक के साथ-साथ कोई भी अन्य कर्मचारी को अवकाश प्रदान नहीं किया जाएगा।

ALSO READ- होली की छुट्टी पर नहीं कर पाएंगे सोने-चांदी की खरीदारी, बंद रहेगा सर्राफा बाजार, जानिए क्या है वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox