इंडिया न्यूज: (Former Governor of Maharashtra reached Sitarganj) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज अपने सितारगंज दौरे पर है। वहां उन्होंने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया साथ ही सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समर्थन किया।
खबर में खास :-
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज अपने सितारगंज दौरे पर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सितारगंज के ग्राम तीसौर में स्थित गौशाला के कार्यक्रम में पहुंचे। वही पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जिला अध्यक्ष कमल जिंदल व मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया साथ ही सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समर्थन किया।
केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी
पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथी सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें जिससे आम जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके।