होम / entertainment news: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 जल्द ही आपके बीच क्या है शो में बदलाव पढ़े पूरी खबर

entertainment news: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 जल्द ही आपके बीच क्या है शो में बदलाव पढ़े पूरी खबर

• LAST UPDATED : March 5, 2023

टीवी के फेमस शो खतरों के खिलाड़ी देखने वालों के लिए खुशखबरी की बात है। दरअसल जल्द ही ये शो आप सब के बीच आने वाला है। रोहित शेट्टी के शो की लॉन्चिंग डेट और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट के बारे में जानकारी सामने आने लगी है। रोहित का ये शो लोगों की पहली पसंद है। इनकी शो हिट होने पर मेकर्स ने इसका 13 वें सीजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। दर्शकों को खुश करने के लिए मेकर्स कोई कमी नहीं करना चाहते है। 13 वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस शो को पसंद करते हैं तो आपके लिए ये जानकारी।

 

शो का समय

आपको बता दें कि रियलिटी शो के बारे में कई बातें सामने आ रही थीं। लेकिन वहीं अब शो के समय और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आईृ है।17 जुलाई से शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर होने लगेगा। शो का समय शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे होगा। शो में कंटेस्टेंट्स को आप खतरनाक स्टंस करते देख पाएगें। जानकारी है कि इसकी शूटिंग मई महीने में शुरू होने जा रही है। पिछले साल की तरह इस साल भी साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शो के शूट किया जाएगा।

 

आप इस शो को कही भी रह कर देख सकते है। समय आपको हम बताएंगे। यूएई में 8.30 बजे ये शो देखने को मिलेगा।मेकर्स ने इस बात की पुष्टी अभी नहीं की है। उनके ऑफिशियल अनाउंस का इंतजार किया जा रहा है। टीवी के अलावा भी आप अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इस शो को देख सकते हैं।

 

शो कंटेस्टेंट्स का नाम

 

अगर बात की जाए शो के कंटेस्टेंट्स की तो कंटेस्टेंट्स को लेकर कई बातें सामने आ रहे है। टीवी के शो बिग बॉस में रह चुकें एमसी स्टेन और शिव ठाकरे, सोशल मीडिया स्टार एंजल राय आपको शो में स्टंट करते दिख सकती है। इन नामों के अलावा हर्षद चोपड़ा, अंकित गुप्ता, गशमीर महाजनी, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, नकुल मेहता, मुनव्वर जैसे कलाकारों के नाम सामने आ सकते है।

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox