होम / UP Politics: लोकसभा चुनाव को देखते UP बीजेपी में Holi के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन चेहरों को मिल सकती है जगह

UP Politics: लोकसभा चुनाव को देखते UP बीजेपी में Holi के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन चेहरों को मिल सकती है जगह

• LAST UPDATED : March 7, 2023

UP Politics:  लोकसभा चुनाव में महज 13 महीनों का ही समय बचा है और केंद्र की सत्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती है। इसी को देखते हुए यूपी बीजेपी संगठन में बदलाव का इंतजार लंबे समय से हो रहे हैं लेकिन अब उस पर विराम लगने वाला है। अब यह चर्चा है कि यह बदलाव होली के बाद होंगे लेकिन संगठन में तकरीबन 14 से 15 नए चेहरों को जगह मिल सकती है। वहीं लगभग चार से पांच क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले जा सकते हैं और तीन से चार मोर्चा अध्यक्ष भी बदल दिए जाने की संभावना है। हालांकि इस लिस्ट का अभी सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खबर में खास:

  • होली के बाद UP BJP के संगठन में नए नामों की होगी घोषणा
  • युवाओं और महिलाओं को किया जा सकता है शामिल
  • मिशन 80 को लेकर नई टीम तैयार करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष

होली के बाद UP BJP के संगठन में नए नामों की होगी घोषणा

बीजेपी की नई टीम का गठन होना है चर्चा तो लंबे समय से चल रही है लेकिन नई टीम को लेकर शीर्ष नेतृत्व के साथ अंतिम चर्चा हो चुकी है। इस टीम में अब कौन-कौन रहेगा और कौन बाहर जाएगा। वह सारे नाम भी लगभग तय हो चुके हैं। बस अब तो सिर्फ इंतजार है लिस्ट आने का कुछ समय पहले यह कहा जा रहा था कि होली से पहले लिस्ट जारी हो जाएगी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह नाम होली के बाद घोषित किए जाएंगे। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर एक टीवी चैनल से बात करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि बहुत जल्दी नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

युवाओं और महिलाओं को किया जा सकता है शामिल

अभी जो प्रदेश संगठन का ढांचा है उसमें प्रदेश टीम में अध्यक्ष और महामंत्री संगठन समेत कुल 42 लोग मौजूद हैं और कोषाध्यक्ष को भी जोड़ दें तो वह संख्या 43 हो जाती है। जिसमें 15 प्रदेश मंत्री, 18 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री शामिल हैं। इस बार चर्चा है कि इस टीम में 14 से 15 नए चेहरों को जगह मिल सकती है।. कुछ लोग अलग-अलग पदों पर पदोन्नति होंगे तो कुछ नये चेहरे नई जिम्मेदारी के साथ संगठन में शामिल किए जाएंगे। इसमें युवाओं को और महिलाओं को खास जगह दी जा सकती है।

मिशन 80 को लेकर नई टीम तैयार करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष

दरअसल, 2024 में मिशन 80 को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह नई टीम तैयार करना चाहते हैं। इसके जरिए पार्टी यह भी संदेश देगी कि 2024 में उसकी क्या रणनीति रहने वाली है खासतौर पर जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की पूरी तैयारी पार्टी ने कर रखी है।

UP Crime News: CA के छात्र को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox