Oscar Awards 2023: भारत के लिए आज का दिन बेहद खुशी के साथ ऐतिहासिक तौर पर दर्ज करने वाला है। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ‘द एलीफेंट व्हिस्परर’ एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। इसे कार्तिकी गोंसालविज़ ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट से रिश्ते की बात करती है।
खबर में खास:
- ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत मोंगा ने दिया ये रिएक्शन
- इस डॉक्यूमेंट्री की क्या है कहानी?
- प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी की थी इसकी तारीफ
ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत मोंगा ने दिया ये रिएक्शन
गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीतने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड हाथ में लेते हुए एक मुस्कुराहट वाला फोटो साझा किया है। साथ ही एक कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि- ‘आज की रात ऐतिहासिक है। क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना. मेरे प्यारे पति सनी. हैप्पी 3 मंथ एनिवर्सरी. इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को…भविष्य यहां है। जय हिन्द।
Tonight is historic as this is the first ever Oscar for an Indian production.
Thank you Mom Dad Guruji Shukrana 🙏🏾 To my Co-Producer Achin Jain, Team Sikhya, Netlflix, Aloke, Sarafina, WME Bash Sanjana. My lovely Husband Sunny.
Kartiki for bringing & weaving this story pic.twitter.com/BCOFFdC7Jg
— Guneet Monga (@guneetm) March 13, 2023
इस डॉक्यूमेंट्री की क्या है कहानी?
अगर इस शॉर्ट फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दक्षिण के कपल बोम्मन, बेली और रघु नाम के बेबी एलिफेंट के इर्द-गिर्द घूमती दिखती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक कपल एक अनाथ बेबी हाथी की देखभाल करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। एक छोटा सा परिवार बनाते हैं।
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी की थी इसकी तारीफ
बता दें कि जब द एलीफेंट व्हिस्परर्स ऑस्कर 2023 के लिए शामिल किया गया। उसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने द एलिफेंट व्हिस्पर्स का रिव्यू किया था। उन्होंने इसकी जमकर तारीफ भी की थी। प्रियंका ने उस समय लिखा था कि, ‘इमोशन्स से भरा एक ट्रंक। मैंने हाल में ही जिन डॉक्यूमेंट्रीज को देखा उनमें से दिल छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री में से एक, मुझे बहुत पसंद आई। कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा को बहुत-बहुत बधाई।’
UP Politics: सीएम योगी ने किया अखिलेश यादव पर तंज, कहा- ‘2017 से पहले निवेश लाना था बहुत मुश्किल’