इंडिया न्यूज: (Youth Congress President Sumittar Bhullar said this about CM Dhami) यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भूल्लर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आज बागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने धामी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सीबीआई जांच से भाग रहे हैं।
खबर में खास:-
- यूथ कांग्रेस सुमित्तर भूल्लर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आज बागेश्वर पहुंचे।
- प्रदेश में भर्ती घौटालो कि सीबीआई जाँच कराने व प्रदेश में निष्पक्ष परिक्षा कि मांग
- प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सीबीआई जांच से भाग रहे हैं
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भूल्लर बागेश्वर पहुंचे
प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भूल्लर बागेश्वर पहुंचे। बागेश्वर पहुंच कर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गोकुल सिह परिहार द्वारा सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुमित्तर भूल्लर का स्वागत अभिनन्दन किया गया है। बागेश्वर पहुँच कर सुमित्तर भुल्लर का कहना है, कि प्रदेश में भर्ती घौटालो कि सीबीआई जाँच कराने व प्रदेश में निष्पक्ष परिक्षा कि मांग को ताकत देने के लिए प्रदेश के हर जिले का भ्रमण किया जा रहा है।
युवा मुख्यमंत्री सीबीआई जांच से भाग रहे
उन्होंने कहा की प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सीबीआई जांच से भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री को प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस कि और से काले झंडे दिखाने का ऐलान किया गया है। कांग्रेस द्वारा गैरसैण में विधानसभा का घेराव किया है। लगातार क्रांगेश द्वारा जन हित के मुद्दे उठाये जा रहे है। प्रदेश सरकार जन हित के मुद्दे से भटक कर फिलहाल कुछ लोगों कि सेवा करने में व्यस्त है।