होम / Khesari Lal Yadav brithday:करोड़ों की दौलत के हैं मालिक भोजपूरी के सुपर स्टार खेसारी,लिट्टी चोखा बेचने से लेकर और भी बातें आपको कर देगी हैरान

Khesari Lal Yadav brithday:करोड़ों की दौलत के हैं मालिक भोजपूरी के सुपर स्टार खेसारी,लिट्टी चोखा बेचने से लेकर और भी बातें आपको कर देगी हैरान

• LAST UPDATED : March 15, 2023

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन हैं। आज खेसारी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय में खेसारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने अच्छे अभिनय और गायिकी के दम पर वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन ये मुकाम को पाने के लिए उन्हें काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा है। एक ऐसा समय था जब खेसारी लिट्टी चोखा बेचकर अपना जीवन जीते थे। वहीं अपनी प्रतिभा और अपने संघर्षों के कारण एक्टर ने अपनी पहचान हासिल की है।

जन्म की जानकारी

खेसारी का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के सीवान में हुआ था। खेसारी का पुराना नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। उनका बचपन काफी गरीबी में व्यतीत हुआ है। खेसारी के सात भाई हैं। उनके पिता का नाम मंगरू लाल यादव है पिता ने अपने जीवन में कड़ी मेहनत करके अपने सभी बच्चों को पाला है। इस हालत में पिता का हाथ बटांने के लिए खेसारी लाल भी मजदूरी का काम करने लग गए थे। जिसके साथ ही वह गांव में लौंडा डांस करके भी पैसा कमाने लगे थे। खेसारी लिट्टी चोखा बेचकर भी जीवन यापन कर चुकें है। वहीं इन्होंने फौज में भी नौकरी की है।

 

खेसारी की कीमत लाखों में

जो खेसारी कभी गरीबी में जीवन यापन करने को मजबूर थे। आज के समय में खेसारी के पास करोड़ों की दौलत है। एक्टर खेसारी आज के समय में एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। लोगों के अनुसार खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये की फीस लेते हैं। इसके साथ-साथ वह विज्ञापन से भी कमाई करते हैं। वहीं खेसारी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक भी हैं। अभी की बात करें तो खेसारी इन दिनों अपनी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को लेकर काफी चर्चा में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े-Banda news: दो दिन का नवजात शिशु झाड़ियों में रोता मिला, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox