होम / We Women Want Conclave में शिवसेना नेता शीतल मात्रे बोलीं सबसे पहले मिले महिलाओ को सम्मान

We Women Want Conclave में शिवसेना नेता शीतल मात्रे बोलीं सबसे पहले मिले महिलाओ को सम्मान

• LAST UPDATED : March 18, 2023

We Women Want Conclave: महाराष्ट्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर और शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता और प्रवक्ता शीतल मात्रे ने वी वीमेन वांट कॉन्क्लेव में अपनी बात रखी। यशोमति ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले महिलाओं को सम्मान चाहिए। 33 महीने तक यशोमति मंत्री थी, उनके कार्यकाल का सबसे ज्यादा समय कोरोना महामारी में गया। इस महामारी में भी सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हुई थी।

  • शीतल मात्रे ने वी वीमेन वांट कॉन्क्लेव में अपनी बात रखी
  • 33 महीने तक मंत्री थी यशोमति
  • हर महिला को सम्मान मिल सके

समस्या में महिलाओं की याद आती हैं

शीतल मात्रे ने कहा कि जब भी समाज में शांति होती है। तब महिलाओं की याद नहीं आती है। जब भी किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो सबसे पहले महिलाएं ही आगे आती है। कोरोना महामारी में सब कुछ रुक गया था तो महिलाओ ने आगे आकर जिम्मेदारी ली थी। फिर भी महिलाओ को कभी मजबूत नहीं समझा जाता है। महिलायें किसी भी क्षेत्र में पुरुषो से कम नहीं है।

महिला बहुत मजबूत होती है

महिला बहुत मजबूत होती है पर उसे कभी मजबूत नहीं समझा जाता। आज भी अगर किसी क्षेत्र में महिलाये आगे बढ़ती तो समाज की सोच आज भीं यही बोलती है कि कोई गलत काम करके मुकाम को हासिल किया होगा। हमें बस इतना चाहिए की पुरुष के जितना हर महिला को सम्मान मिल सके।

READ ALSO: We Women Want Conclave: Deputy CM देवेंद्र फडणवीस ने कॉनक्लेव में कई हस्तियों को शक्ति अवार्ड से किया सम्मानित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox