होम / UP News: गोरखपुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी बोली-दबंग हड़पना चाहते थे जमीन, पति ने देने से किया था इंकार

UP News: गोरखपुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी बोली-दबंग हड़पना चाहते थे जमीन, पति ने देने से किया था इंकार

• LAST UPDATED : March 19, 2023

यूपी के गोरखपुर मे एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या दी गई। वह दो दिनों से अपने घर से लापता था। पत्नी ने जब उसकी तलाश की तो शनिवार को वह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती मिला। वहां, उसने पत्नी को बताया कि उसे मारा-पीटा गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां, देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पति की मौत के बाद पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि कुछ दबंग लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। इसी बात को लेकर उनके पति से विवाद चल रहा था। घटना तिवारीपुर इलाके के मंझरिया की है। वहीं, पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर में खासः-

  • दो दिन से गायब था युवक
  • इलाज के दौरान रामरक्षा की मौत
  • जमीन बिकवाना चाहते थे दबंग

दो दिन से गायब था युवक

तिवारीपुर इलाके के मंझरिया गांव का रहने वाला रामरक्षा निषाद  पेंट-पॉलिश का काम करते थे। 17 मार्च की सुबह कुछ पैसे लेकर वह साइकिल से काम के लिए निकले। लेकिन, शाम तक वापस घर नहीं पहुंचे। पति के घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। पत्नी द्रौपदी देवी उनकी खोजबीन की कोशिश करती रहींं। इस बीच उन्हें किसी ने बताया कि उनके पति घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी की सूचना मिलते ही रामरक्षा की पत्नी अस्पताल पहुँची।

इलाज के दौरान रामरक्षा की मौत

पत्नी त्द्रौपदी देवी जब अस्पताल में पहुंची तो उनके पति को काफी चोटें लगी हुई थी। पूछने पर पति ने बताया कि उन्हें मारा-पीटा गया है। हालांकि, इस बीच शनिवार को उनके पति की हालत गंभीर हो गई। डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिए। इसी बीच शनिवार की रात 2 बजे उनकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जमीन बिकवाना चाहते थे दबंग

द्रौपदी देवी ने बताया कि हमारी एक जमीन है। जिसे गांव के कुछ दबंग लोग हड़पना चाहते हैं। इसी बात को लेकर हमारे पति का गांव के लोगों का विवाद चल रहा था। पति जमीन बेचना नहीं चाहते थे। जबकि ,दबंग हमारे खेत को जबरन हड़पना चाहते थे। आशंका है कि इसी विवाद में हमारे पति को मारा-पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई है।

 

Also Read: अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ, हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण की भी ली जानकारी

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox