होम / Pauri News: कोट ब्लॉक के नौगांव में मकान की छत गिरने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

Pauri News: कोट ब्लॉक के नौगांव में मकान की छत गिरने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

• LAST UPDATED : March 21, 2023

इंडिया न्यूज: (Woman injured after roof collapses in Naugaon of Kot block) नौगांव में एक बुजुर्ग महिला के ऊपर मकान की छत टूटने से वह घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो चुका है।

खबर में खास:-

  • बुजुर्ग महिला के ऊपर मकान की छत टूटने से घायल
  • मकान काफी समय से जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो चुका
  • महिला को सतपुली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया

बुजुर्ग महिला मकान की छत टूटने से घायल

पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के नौगांव में एक बुजुर्ग महिला मकान की छत टूटने से घायल हो गई। जिन्हें सतपुली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय ग्रामीण बलदेव सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार नकटी देवी गांव में अकेली रहती है। जिनकी उम्र करीब 80 साल है।

मकान काफी समय से जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो चुका

बता दें, कि उनका मकान काफी समय से जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसके चलते बीते सोमवार को मकान के ऊपर की छत अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में बुजुर्ग महिला के आने से महिला घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीण बलदेव सिंह चौहान ने बताया कि महिला को सतपुली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

Also Read: Mussoorie Weather: मसूरी ने ओढ़ी ओलों की सफेद चादर, बदलते मौसम से लोगों के स्वास्थ में भी परेशानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox