होम / UP Politics: हिंदूवादी विचार धारा पर चलने वालों के खून में होता है राष्ट्रवाद: मंत्री संजय निषाद

UP Politics: हिंदूवादी विचार धारा पर चलने वालों के खून में होता है राष्ट्रवाद: मंत्री संजय निषाद

• LAST UPDATED : March 21, 2023

UP Politics: कल एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने यादवों पर बयान दिया गया था। उनके बयान का समर्थन करते हुए निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने राष्ट्रवाद की नई परिभाषा दी है। उन्होंने कहा कि ‘जो लोग हिंदुत्व की विचारधारा पर चलते हैं उनके खून में राष्ट्रवाद होता है।’

निषाद की राष्ट्रवाद की नई परिभाषा

दरअसल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज भदोही के दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने बिंद बाहुल्य कुरमैचा गांव में पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद वो मीडिया से रुबरू हुए। उनसे जब केशव मौर्य के बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘यादव राष्ट्रवादी ना होते तो भाजपा की राष्ट्रीय कमेटी में भूपेंद्र यादव ना होते।’ उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रवाद देश के एक-एक व्यक्ति के खून में है। जो हिंदुत्व की विचारधारा पर चलता है उसके खून में राष्ट्रवाद है। इसको हम लोग कैसे नकार सकते हैं।’

अखिलेश यादव को लेकर क्या होले निषाद

सपा मुखिया को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें अस्वीकार कर दिया है, तो दूसरे प्रदेश में जाना पड़ा है। वहां तो ममता के पास सिर्फ मुसलमान हैं। मुसलमानों को जगाने से उत्तर प्रदेश को न्याय नहीं मिल जाएगा। मुसलमानों के साथ न्याय तो सिर्फ हम कर रहे हैं।’

Also Read: UP Politics: गठबंधन को लेकर अभी कोई विचार नहीं, अकेले लड़ेंगे निकाय चुनाव, ओपी राजभर का ऐलान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox