होम / UP Politics: सपा नेता अवधेश प्रसाद ने अखिलेश को भेंट की संविधान की प्रति, सपा प्रमुख बोले- आज लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में

UP Politics: सपा नेता अवधेश प्रसाद ने अखिलेश को भेंट की संविधान की प्रति, सपा प्रमुख बोले- आज लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में

• LAST UPDATED : March 21, 2023

UP Politics: देश प्रदेश में संविधान को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ चुकी है। यही कारण है तमाम राजनीतिक दल इसको लेकर तमाम प्रकार की बातें कर रहें है। आज सपा कार्यालय में सपा नेताओं को हुजूम उमड़ा। यहां पर तमाम नेता सपा प्रमुख से मिले। कार्यालय में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अवधेश प्रसाद के साथ सैकड़ों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं से भेंट की।साथ ही सपा नेता अवधेश प्रसाद ने अखिलेश यादव को संविधान की प्रति भेंट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही संविधान की रक्षा हो सकेगी।

अखिलेश को भेंट किया संविधान की प्रति

अवधेश प्रसाद ने अखिलेश यादव को संविधान की प्रति भेंट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही संविधान की रक्षा हो सकेगी। इस दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है। इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी निभानी है। भाजपा सरकार विपक्षियों का दमन कर रही है और सरकारी सम्पत्तियाँ बेच रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चलेंगे।

कार्यकर्ता बूथस्तर पर करें प्रयास

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथस्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और मतदाता सूची में कटे नाम जुड़वाने का अभियान चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पिछले चुनाव में 15 हजार नामों की सूची दी थी, जिनके नाम कटे थे, पर कुछ नहीं हुआ।

जातिगत जनगणना को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का ‘सबका विकास, सबका साथ‘ का नारा बिना जातीय जनगणना के खोखला साबित होगा। जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की पहली सीढ़ी है। जातीय जनगणना के आधार पर सबको हक और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार से हमने टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची मांगी थी वह भी नहीं मिल रही है। भाजपा में सबसे ज्यादा अपराधी हैं इसीलिए भाजपा सूची जारी नहीं कर रही है।

Also Read: UP Politics: गठबंधन को लेकर अभी कोई विचार नहीं, अकेले लड़ेंगे निकाय चुनाव, ओपी राजभर का ऐलान

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox