होम / Gonda News: खेत की रखवाले करने गए किसान को सांड़ ने उतारा मौत के घाट, मुआवजे की मांग

Gonda News: खेत की रखवाले करने गए किसान को सांड़ ने उतारा मौत के घाट, मुआवजे की मांग

• LAST UPDATED : March 24, 2023

Gonda News: गोण्डा के मनकापुर में खेत की रखवाली करने गए एक किसान को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। आसपास के लोग जब तक दौड़ कर मौके पर पहुंते तब तक किसान की मौत हो गई। ऐसे में छुट्टा जानवर अब इंसान के जान की आफत बन गए हैं। शुक्रवार को खेत देखने गए एक किसान पर सांड ने हमला कर दिया। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक सांड ने किसान की जान ले लिया।

70 साल के किसान की मौत

गोंडा जिले के मनकापुर थाना के गांव धुसवा के मजरा खैराही निवासी किसान इंद्रदेव यादव 70 वर्ष सुबह खेत देखने गए थे। जैसे ही वह अपने खेत के पास पहुंचे एक सांड खेत में फसल को चट कर रहा था। उन्होंने सांड को भगाने का प्रयास किया। गुस्साए सांड ने किसान पर हमला कर दिया। सांड के हमले में किसान की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

छुट्टा जानवरों के लिए किए गए सारे इंतजाम फेल

सरकार की तरफ से छुट्टा जानवरों से किसानों को छुटकारा दिलाने के लिए की गई सारी व्यवस्था फेल नजर आ रही है। छुट्टा जानवर इंसानों के जान का दुश्मन बनते जा रहे हैं। छुट्टा जानवरों के हमले में अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इन्हीं छुट्टा जानवरों की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना में भी तमाम लोग असमय काल के गाल में समा गए।

दो माह पूर्व सांड के हमले में एक अधेड़ की हुई थी मौत

दो माह पूर्व इसी गांव में एक अधेड़ की सांड के हमले में मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बार बार सांड पकड़ने की गुहार लगाई। फिर भी प्रशासन ने सांड को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। यहां तक कि ग्रामीणों की आवाज को नजरअंदाज कर दिया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि एक किसान फिर सांड के हमले का शिकार हो गया।

Also Read: UP Politics: पीएम ने वाराणसी से फूंका 2024 का चुनावी विगुल, काशी को मिली कई सौगात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox