होम / Mirzapur: कृषि मंत्री का सपा प्रमुख पर तंज, कहा- ‘वो माफियाओं और सरगनाओं को लेकर चलते हैं साथ’

Mirzapur: कृषि मंत्री का सपा प्रमुख पर तंज, कहा- ‘वो माफियाओं और सरगनाओं को लेकर चलते हैं साथ’

• LAST UPDATED : March 24, 2023

Mirzapur: प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नवरात्रि के तीसरे दिन मिर्जापुर स्थित आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शाही ने इस दौरान कहा कि वो अपने साथ माफियाओं और सरगनाओं को साथ लेकर चलते हैं। वहीं उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ समाज के हर तबके के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। राहुल गांधी द्वारा संसद में बोलने से रोके जाने पर कहा कि पहले उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।

ओलावृष्टि पर कही ये बात

विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश और ओला पड़ने से हुई फसलों के नुकसान के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों को आकलन करने का निर्देश दिया गया है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ ही अन्य योजनाओं से किया जाएगा।

सपा मुखिया पर बोला हमला

पत्रकारों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर किए गए टिप्पणी कि वे अपने साथ सूद्रो को लेकर चलते हैं के जवाब में कहा कि बाबाजी समाज के सभी तबकों से जुड़े लोगों को अपने साथ रखते हैं। भाजपा का मूल मंत्र ही है। सबका साथ सबका विकास जबकि अखिलेश यादव अपने साथ माफियाओं और सरगनाओं को लेकर चलते हैं। कांग्रेस के आरोप कि भाजपा विपक्ष को समाप्त कर रही पर कहा कि विपक्ष अपने आप समाप्त हो रही है।

राहुल की सदस्यता जाने पर कही ये बात

शाही ने कहा कि भाजपा 365 दिन जनता के बीच जनता के लिए कार्य कर रही है। राहुल गांधी द्वारा संसद में उन्हें ना बोले दिए जाने पर कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगना चाहिए। एक ओर जहां देश में भारत जोड़ो यात्रा निकले वहीं अमेरिका और इंग्लैंड में जाकर भारत को तोड़ने की बात की । इसके लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा।

Also Read: PM In Kashi: संसदीय क्षेत्र में पीएम का अभूतपूर्व स्वागत, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox