होम / UP Politics: अखिलेश ने बताया बीजेपी को हराने का मंत्र, कांग्रेस को दी ये नसीहत

UP Politics: अखिलेश ने बताया बीजेपी को हराने का मंत्र, कांग्रेस को दी ये नसीहत

• LAST UPDATED : March 25, 2023

UP Politics: आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के परिवार पर इन दिनों ईडी का पहरा है। कथित भ्रष्टाचार के आरोप पर जांच की जा रही है। सीबीआई इलस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। आज सीबीआई ने तेजस्वी यादव को पूछतछ के लिए बुलाया। वहीं इस पूरे मामले में राजनीति अपने उच्च स्तर पर है। आज सपा मुखिया ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा। सपा प्रमुख आज मीसा भारती से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर कई बड़े हमले बोले और कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए बड़ी नसीहत दे डाली।

बीजेपी पर जमकर बरसे

यहां पर उन्होंने बीजेपी समेत कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि ईडी सीबीआई और आईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से बीजेपी सरकार क्षेत्रीय पार्टियों को डराने में लगी हैं। वहीं बाजेपी की मंशा है कि क्षेत्रीय पार्टियों को कैसे बदनाम किया जाए। सपा प्रमुख ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो कांग्रेस ने भी यही किया था। अब भाजपा उसी रास्ते पर चल रही है। भाजपा की सरकार भी यही कर रही है।

राष्ट्रीय राजनीतिक दल करते हैं क्षेत्रीय दलों का अपमान

अखिलेश ने कहा कि अमूमन देखा गया है कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल अक्सर क्षेत्रीय दलों को अपमानित करने का काम करते हैं। इस दौरान अखिलेश ने कांग्रेस को नसीहत भी दे डाली। यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि सभी राष्ट्रीय दलों को क्षेत्रीय दलों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस को क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को महत्व देना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि अब जिम्मेदारी कांग्रेस की बनती है कि वह क्षेत्रीय दलों को आगे आने का मौका दें, उनके साथ खड़े रहे, जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मुकाबला किया जा सके।

बीजेपी को हराने का बताय मंत्र

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी को हराने का मंत्र भी दे डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बार मौका मिला है कि वह क्षेत्रीय दलों को महत्व दें। अगर क्षेत्रीय दलों का साथ मिलेगा तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किया जा सकेगा।

Also Read: UP Politics: डबल इंजन सरकार 6 साल से कर रही सिर्फ महंगे प्रचार, मायावती का बीजेपी पर कड़ा प्रहार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox