होम / UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, छह साल में विकास कहाँ? बोले- जनता को सिर्फ सपने न दिखाएं

UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, छह साल में विकास कहाँ? बोले- जनता को सिर्फ सपने न दिखाएं

• LAST UPDATED : March 26, 2023

UP News: योगी सरकार के छे साल पुरे होने पर सपा अध्यत्क्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहाँ कि सरकार अपनी छठी मना रही है और रोबोटिक प्लांट बनाने के सपने दिखा रही है। वो जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार को अपने काम का हिसाब देना चाहिए सपने नहीं दिखाने चाहिए। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जिन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के या अन्य आरोप लगे हैं उनका क्या हुआ ये भी बताना चाहिए।

नेता ने एक के बाद एक सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा रात भर चलाई तो क्या हुआ? चिकित्सा शिक्षा विभाग का क्या हाल है? आठ हजार स्कूलों में सिर्फ एक अध्यापक है। एक वीसी को बचाने के लिए क्या नहीं किया जा रहा है? उन्होंने सरकार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनवाने के दावे पर कहा कि गोरखपुर में सपा सरकार ने 14 फ्लोर का अस्पताल प्रस्तावित किया था जिसे आठ मंजिल का कर दिया गया। प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ का क्या हाल है? क्या वहां पर अध्यापक हैं? अखिलेश यादव ने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को रेफर कर रहे है। सरकार बताए कि पीजीआई और केजीएमयू में कितनी मशीनें खरीदी गई हैं। किसानों का बकाया क्यों नहीं दिया गया है?  अखिलेश यादव रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में बीते छह वर्षों में किए गए विकास के दावों पर सवाल उठा रहे थे।

सरकार के दावे झूठे है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि लोगों की आय दोगुनी हो गई है। उन्हें ये भी बताना चाहिए कि कैसे? सरकार के दावे झूठे हैं। उन्होंने झूठ को सही साबित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की एक एजेंसी रखी हुई है। यूपी में निवेश के दावे पर अखिलेश ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि किस जिले में कितना निवेश आया है। प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होने का दावा करने वाले बताएं कि उन्होंने खुद कितने बनवाए। सरकार नौजवानों को प्राथमिकता बता रही है लेकिन बताए कितनों को रोजगार दिया। कालेज की भर्ती में आरक्षण में खिलवाड़ कर रहे हैं। वीसी को लेकर डबल इंजन सरकार आमने सामने है।

आज देश के सामने सावाल है संविधान बचेगा या नहीं- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के नंबर एक पर होने का दावा किया अगर नीति आयोग की बात मानें तो यूपी 22वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश में जातीय जनगणना की मांग करती है। उसके बिना विकास नहीं हो सकता है। कहा कि आज देश के सामने सवाल है कि संविधान बचेगा या नहीं। पढ़ा लिखा व्यक्ति झूठ को सच मानने लगे तो खतरा बड़ा हो जाता है। लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग गांव-गांव जाएंगे। पांच जून तक गांव-गांव में संगठन पहुंचाया जाएगा।

जो राहुल गांधी के साथ हुआ वो मेरे बेटे के साथ हो चुका है

अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर भी जबाव देते हुए कहाँ की राहुल के साथ हुआ वो यूपी आजम खां के साथ और उनके बेटे के साथ हो चुका है। दीपक यादव, रमाकांत यादव और इरफान को फंसाया गया। सरकार इस तरह का काम कर रही है। आरिफ ने सारस की जान बचाई। अब उसे सजा दी जा रही है।

बीजेपी के लोग भू माफिया है

अखिलेश यादव ने सरकार द्वार भू माफियाओं पर कार्रवाई करने के दावे पर कहा कि भाजपा के लोग तो खुद भू माफिया हैं। इनकी सूची क्यों नहीं जारी की जा रही है।

ये भी पढ़े:- Akanksha Dubey: भोजपुरी मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में की खुदकुशी, अखरी बार इंस्टाग्राम पर थी लाइव, अब क्लिप वायरल…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox