होम / Health Tips:सूरज की रोशनी में है अनेक गुणकारी फायदे,विटामिन-डी के अलावा गंभीर बीमारी से राहत

Health Tips:सूरज की रोशनी में है अनेक गुणकारी फायदे,विटामिन-डी के अलावा गंभीर बीमारी से राहत

• LAST UPDATED : March 29, 2023

सर्दियों के दिनों में सुर्य की रोशनी में घूमना कितना फायदे मंद होता है। हमारे शरीर को गर्म करने के साथ इसमें विटामिन-डी की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है। जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि हर मौसम में धूप लाभकारी है। सूरज की हल्की रोशनी में हर दिन समय बिताने की आदत शरीर के लिए फायदेमंद है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए सुर्य की रोशनी कााम आती है। जैसे हृदय संबंधी रोग को कम करने के लिए भी सुर्य की रोशनी फायदेमंद है।

विटामिन-डी से हड्डियों को फायदा

सूर्य की रोशनी में रहने से शरीर के अंदर विटामिन-डी का निर्माण होता है। इससे हमारी हड्डियां भी स्वस्थ होती हैं। सूर्य की रोशनी में अल्ट्रावाइलेट-बी रेडिएशन पाया जाता है। जो हमारे अंदर आने से विटामिन डी के निर्माण मेें सहयोग करता है।

अध्ययन में पाया गया कि हड्डियों में कैंसर होने का डर उन लोगों में ज्यादा होता है जिसका समय   ज्यादातर घरों-ऑफिसों के अंदर बीत जाता है।

 रोशनी है मूड बूस्टर

सूर्य की रोशनी आपके मस्तिष्क में सेरोटोनिन नामक रसायन को पैदा करने में मदद करता है। रोशनी   मूड को सही करने और स्ट्रेस जैसी दिक्कतों को कम करने में फायदेमंद होता है। सेरोटोनिन का कम स्तर अवसाद की समस्या को बढ़ावा दे सकता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox