होम / UP Weather: आज प्रदेश में मौसम लेगी करवट, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी…

UP Weather: आज प्रदेश में मौसम लेगी करवट, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी…

• LAST UPDATED : March 30, 2023

Today UP Weather: यूपी का मौसम आज यानी बृहस्पतिवार के दिन बदलनें वाला है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 मार्च की सुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदला मौसम रंग दिखाएगा। 31 मार्च को पूरा प्रदेश बारिश से तरबतर होने के आसार हैं। दो अप्रैल वापस मौसम खुलेगा।

हवाओं का अधिक प्रभाव प्रदेश में अधिकतम होने के कारण वर्षा के क्षेत्रीय वितरण एवं तीव्रता में वृद्धि होने के साथ राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हलकी से मध्यम बारिश होने की संभावना है| इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ 31 मार्च को ओलावृष्टि होने की भी संभावना बन रही है। एक अप्रैल से प्रभाव घटेगा और बारिश की तीव्रता कम होगी। दो अप्रैल को लखनऊ समेत प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाने की आशंका है।

इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की सर्वाधिक आशंका

मौसम विभाग की मानें तो, इन जगहों पर ओलावृष्टि की अधिक आशंका है। इसमें आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, लखीमपुरखीरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर और श्रावस्ती क्षेत्र शामिल है।।

पश्चिमी विक्षोभ है बदलते मौसम का कारण

प्रदेश में मौसम ने बुधवार को कई रंग दिखाए। सुबह कड़ी धूप से अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में चलीं पछुआ हवाओं ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए। शाम को पांच बजे के करीब बदली छा गई। रात का तापमान 18.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और हवाएं मौसम में बदलाव ला रही हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 31 मार्च को लखनऊ में भी तेज बारिश, हवाएं, ओले और मेघ गर्जन के आसार हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कृषि व धान मंडियों में खुले में रखे अनाज का सुरक्षित स्थान पर भंडारण कर लें। पक कर तैयार फसलों को भी सुरक्षित कर लें।

ये भी पढ़े:- UP News: 7 वर्ष से शादी का झांसा देकर युवक ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती करने के बाद किया से इनकार…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox