होम / बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा- बहुत जल्द जेल जाने वाले हैं दिल्ली सीएम

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा- बहुत जल्द जेल जाने वाले हैं दिल्ली सीएम

• LAST UPDATED : March 30, 2023

दिल्ली के पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आज मीरजापुर के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में शिरकत की। मनोज तिवारी ने यहां पर सरकार की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व देश मे हर्सोल्लास से मनाया जा रहा है। मनोज तिवारी ने खुद को मीर्जापुर की धरती से जोड़ा। मनोज तिवारी ने कहा कि यह धरती मेरी कर्म भूमि रही है।

राहुल गांधी पर कसा तंज

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता अहंकारी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रह्लाद लोधी की सदस्यता भी दो दिन में समाप्त करने का काम किया था। उन्होंने ओबीसी समाज और कांग्रेस को लेकर कहा कि ओबीसी समाज को गाली देना राहुल गांधी का जन्म सिद्ध अधिकार है ऐसा उनको लगता है।

जल्द जेल जाएंगे केजरीवाल

मनोज तिवारी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने खरी-खरी कहा कि आने वाले समय में केजरीवाल को जेल जाना होगा। मनोज तिवारी ने केजरीवाल को भ्रष्टाचारियों का सरदार बताया। मनोज तिवारी ने कहा कि बहुत जल्द जेल जाने वाले हैं दिल्ली सीएम। बीजेपी नेता ने कहा कि मनोज तिवारी कहा कि केजरीवाल के दो बहुत करीबी मंत्री जेल में है। केजरीवाल ने उनको धोखे में रखा कि तुमको कुछ नही होने देंगे। अब वहीं मंत्री बता दें कि असली मास्टरमाइंड केजरीवाल हैं।

Also Read: नगर निकाय चुनाव: जारी हुई निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची, इस दिन तक दर्ज की जाएंगी आपत्तियां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox