होम / Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में कैसे रखे अपने आप को स्वसथ, जानें ये तरीके

Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में कैसे रखे अपने आप को स्वसथ, जानें ये तरीके

• LAST UPDATED : April 2, 2023

Health Tips: अप्रैल का महिना शुरु हो चुका है। गर्मियां दरवाजे पर दस्तक दे दी रही है। मौसम में बदलाव के कारण आजकल लोगों में कई तरह की बिमारियां का सामना करना पड़ रहा है। इन बिमारियों से लड़ने के लिए जरुरी है आप अपने शरीर की जरुरतों का ध्यान रखे। मौसम में बदलाव से हमारे शरीर की जरुरत में भी कई बदलाव आते है। ऐसे में इस मौसम में आप कुछ सावधानियां और टिप्स अपनाकर खुद का ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…

दिन में 7-8 लीटर पानी पिएं

जीवन में व्यस्तता के कारण अक्सर हम अपने शरीर की सबसे जरूरी चीजों को नजरअंदाज कर देते है। व्यस्तता के बावजूद भी आप आपने शरीर में पानी की कमी बिलकुल ना आने दे। अगर शरीर में पानी की कमी होगी तो चक्कर सिर दर्द, उल्टी जैसी शिकायत हो सकती है। कोशिश करें कि गर्मियों में 7 से 8 लीटर पानी का सेवन करें। इसके साथ ही आप जलजीरा पानी, नारियल पानी भी पी सकते हैं।

नाश्ता करना ना भूलें

हम जल्दी-जल्दी में अपने घर से निकते है, ऐसे में कई बार हमरा नाश्ता करना रह जाता है। ऐसे में सुबह जब भी घर से निकले तो नाश्ता करके ही निकलें। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप सुबह चाय कॉफी की जगह पर ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा उपमा, दलिया और फलों का सेवन कर सकते हैं।

हरी सब्जियों का करें सेवन

अगर आप भी मसालेदार खाने के शौकीन है तो हमेशा मसाले वाले खाने से दूरी बनाएं, क्योंकि इस की तासीर बहुत गर्म होती है और गर्मियों में अगर आपका शरीर बहुत ज्यादा गरम हो जाए तो कई सारी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही आप खाने में लगातार हरी सब्जियों के प्रयोग का हमेशा ध्यान ऱखे। हरी सब्जियां हमारे शरीर की सभी जरुरत की काफी हद तक पूर्ती कर देता है।

ये भी पढ़े:- Dehradun: Youtube चैनल ना चलने से परेशान युवती ने की खुदखुशी, परिवार वालों ने पढ़ाई करनें के लिए समझाया था

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox