होम / Ramlala In Ayodhya : भाजपा शासित राज्यों के सीएम ने अयोध्या में रामलला का दर्शन किया

Ramlala In Ayodhya : भाजपा शासित राज्यों के सीएम ने अयोध्या में रामलला का दर्शन किया

• LAST UPDATED : December 15, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Ramlala In Ayodhya  रामनगरी अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके परिवार अयोध्या पहुंचे।

सांसद लल्लू सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने हवाई पट्टी पर अतिथियों की अगुवानी की। अयोध्या पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा कि दिल की तमन्ना थी कि भव्य राम मंदिर बने। यह खुशी की बात है कि करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हो रहा है। इस दौरान सभी अतिथियों ने अयोध्या में सरयू घाट पर पूजन और आरती की और फिर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचे।


मुख्यमंत्रियों ने मां सरजू में पूजन अर्चन किया। Ramlala In Ayodhya

अयोध्या पहुंचे भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने मां सरजू में पूजन अर्चन किया। इस दौरान पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश,एन. बिरेन सिंह मुख्यमंत्री मणिपुर, बिपलब कुमार देव मुख्यमंत्री त्रिपुरा, रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बिहार, शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सपत्नीक, प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री गोवा सपत्नीक, तारकेश्वर प्रसाद

उपमुख्यमंत्री बिहार सपत्नीक, मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, भूपेंद्र भाई पटेल मुख्यमंत्री गुजरात सपत्नीक, चोना मीन उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश, हिमंत बिस्वसरमा मुख्यमंत्री आसाम, जेपी नड्डा अध्यक्ष बीजेपी, अमित कुमार, धर्मेश कुमार, विनय सहस्रबुद्धे सांसद, राज्यसभा ने किया सरयू में दर्शन पूजन के बाद माता जी की आरती उतारी। यहां से सभी नेता हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए पहुंचे।


विशिष्ट हस्तियों का अयोध्या आना जारी है Ramlala In Ayodhya

रामजन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के बाद से ही विशिष्ट हस्तियों का अयोध्या आना जारी है। इसी वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी ने रामलला का दर्शन किया था। भाजपा नेताओं के अब तक के सबसे बड़े कुंभ में सिर्फ 12 राज्यों के मुख्यमंत्रीगण व उनके परिवार शामिल होंगे, बल्कि भाजपा के मुखिया जेपी नड्डा भी पहुंचे हैं।

यह पहली बार है कि इतने राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ रामलला का दर्शन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी आ रहे हैं।

Read More: Hindu Ekta Mahakumbh RSS Chief Said: आरएसएस प्रमुख ने कहा , हिंदू की घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास करें

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox