होम / Haldwani News: हल्द्वानी में पहली बार महिला रामलीला की शुरुआत, मंत्री अजय भट्ट ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Haldwani News: हल्द्वानी में पहली बार महिला रामलीला की शुरुआत, मंत्री अजय भट्ट ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

• LAST UPDATED : April 3, 2023

इंडिया न्यूज: (Women’s Ramlila started for the first time in Haldwani) पहली बार हल्द्वानी में महिला रामलीला की शुरुआत की गई है। जिसे लेकर रामलीला का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया।

खबर में खास:-

  • पहली बार हल्द्वानी में महिला रामलीला की शुरुआत
  • रामलीला का शुभारंभ मंत्री अजय भट्ट ने किया
  • मातृशक्ति द्वारा एक ऐसा कदम जो समाज के लिए मिसाल

रामलीला का शुभारंभ मंत्री अजय भट्ट ने किया

हल्द्वानी में पहली बार महिला रामलीला की शुरुआत हो गई है।इसके साथ ही रामलीला 11 अप्रैल तक चलेगी। रामलीला का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। इस मौके पर अजय भट्ट ने कहा कि जनपद नैनीताल में महिलाओं ने एक इतिहास रचा है। गौरतलब है कि चैत्र माह में हो रही इस रामलीला में सभी पात्रों का किरदार महिलाएं निभा रही हैं।जिसको लेकर महिलाओं समेत क्षेत्रीय जनता में भी खासा उत्साह है।

मातृशक्ति द्वारा एक ऐसा कदम जो समाज के लिए मिसाल

बता दें, रामलीला का आयोजन हीरा नगर पर्वती उत्थान मंच में हो रहा है। रामलीला की तालीम पिछले 2 महीने से हल्द्वानी में ही चल रही थी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि यह मातृशक्ति द्वारा एक ऐसा कदम उठाया गया है, जो समाज के लिए एक मिसाल है। इस मौके पर अजय भट्ट ने सभी किरदारों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Also Read: Mussoorie News: भाजपा की तानाशाही के खिलाफ 30 अप्रैल को कांग्रेस की विशाल रैली, केन्द्र सरकार को देशभर से भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox