होम / UP Politics: दयाशंकर सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- ‘मोदी सुनामी में नहीं टिक पाएंगे सपा प्रमुख’

UP Politics: दयाशंकर सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- ‘मोदी सुनामी में नहीं टिक पाएंगे सपा प्रमुख’

• LAST UPDATED : April 4, 2023

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने सपा प्रमुख (Samajwadi Party Chief) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा है। परिवहन मंत्री ने कल सपा के कार्यक्रम के लिए कहा कि सपा प्रमुख कितनी भी मेहनत कर लें या ‘बीएसपी संस्थापक कांशीराम की मूर्ति का अनावरण हो या कोई कार्यक्रम कर लें, इससे इनको कोई लाभ नहीं मिलेगा। साल 2024 में मोदी (Narendra Modi ) सुनामी में ये कहीं टिक नहीं पाएंगे।’वहीं उन्होंन कहा कि सपा-बसपा पहले भी कई बार मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ने मिलकर कई प्रयोग भी किये हैं। हर प्रयोग में वो असफल हो रहे हैं।

अखिलेश ने किया कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण

कल रायबरेली में सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव ने कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। माना जा रहा कि इस कार्यक्रम के जरिए सपा दलितों के वोट पर अपना निशाना साध रही हो। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा था कि ‘मान्यवर कांशीराम जी ने नई तरह की राजनीति की शुरुआत की थी। उनके साथ जो भेदभाव हुआ उसको देखकर उन्होंने जो शुरुआत की, उससे परिवर्तन आया। बाबा साहब डॉ। भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलकर समाज के सबसे पिछड़े तबके के लोगों को जगाने के लिए घर-घर जाकर काम किया।’

बहुजन समाज सम्मान के लिए सपा के साथ

सपा प्रमुख ने कहा कि बहुजन समाज अपने सम्मान के लिए सपा के साथ आ रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है। बहुजन समाज को अपमानित कर रही है। इस बार बहुजन समाज को भरोसा है कि समाजवादी सबको जोड़कर भाजपा का मुकाबला करेगी और भाजपा को करारी शिकस्त देगी।

UP Politics: शहरों में हो रही दिक्कतों के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार, इस बार जनता सिखाएगी सबक: अखिलेश यादव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox