Friday, July 5, 2024
HomeToday WeatherUttarakhand Weather: आज रहेगा मौसम का ऐसा हाल, इन इलाकों में बारिश...

Uttarakhand Weather: आज रहेगा मौसम का ऐसा हाल, इन इलाकों में बारिश के आशार

- Advertisement -

Uttarakhand Weather Today: आज उत्तराखंड में वर्षा-बर्फबारी कुछ कम होने के आशार है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलेगी साथ ही तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी बादल मंडरा रहे है।

वहीं देहरादून में सुबह बादलों के बीच ठंडी हवाएं चलने से कंपकंपी छूट गई। आज भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों की बात करें तो वहां पर कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है।

 आज तापमान में हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग की मानें तो आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में वृद्धि हो सकती है।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर बना हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान में लगातार वर्षा हो रही थी। जिससे तापमान भी सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ था। हालांकि, अब मौसम सामान्य होने लगा है। 

कही कही हल्के बादल रह सकते है छाए

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज प्रदेश में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा और चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:- Chardham Yatra 2023: दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने कराया लोखों की तदाद में पंजीकरण, जाने पूरी खबर

 

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular