होम / UTTARAKHAND NEWS: मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस परेड 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करनें वालों को झांकी के लिए प्रमुख स्थानों पर झंडी दिखाकर रवाना किया…

UTTARAKHAND NEWS: मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस परेड 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करनें वालों को झांकी के लिए प्रमुख स्थानों पर झंडी दिखाकर रवाना किया…

• LAST UPDATED : April 5, 2023

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस परेड 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘मानसखंड’ को सीएम कैंप कार्यालय देहरादून से जिला/ब्लॉक मुख्यालयों और राज्य के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान विकास को गति देने के लिए राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार साल के उत्तरार्ध में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समिट के लिए सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को नोडल अधिकारी नियुक्त की है।

2023 गणतंत्र दिवस में उत्तराखंड को मिला था प्रथम स्थान

बताते चलें की गणतंत्र दिवस 2023 की परेड में जब कर्तव्यपथ पर उत्तराखंड की झांकी निकली थी तो उसने सभी को आकर्षित किया था। उत्तराखंड की मानसखंड पर आधारित झांकी को गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों में प्रथम स्थान मिला था। इसे लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेशवासियों को बधाई भी दी थी। गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर निकाली गई झांकियों में उत्तराखंड की झांकी ने पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है।

ये भी पढ़ें:- NEEM LEAVES USES: नीम कर सकता है शुगर को कंट्रोल, जानें नीम के कई फायदे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox