होम / Etawah: नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर सैफई वालों ने समाधि पर की पुष्प अर्चना और भारत रत्न की मांग की

Etawah: नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर सैफई वालों ने समाधि पर की पुष्प अर्चना और भारत रत्न की मांग की

• LAST UPDATED : April 5, 2023

Etawah: इटावा जनपद के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया। इसकी घोषणा केंद्र सरकार ने की थी। मुलायम सिंह के पुत्र एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव नेताजी के स्थान पर सम्मान ग्रहण किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये पद्म विभूषण सम्‍मान दिया। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इससे सपा के तमाम कार्यक्रताओं में खुशी की लहर है।

सम्मान से नवाजे गए नेता जी

मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में पद्म विभूषण मिलने से सैफई वालों के चेहरे पर खुशी है। जिसका इजहार करने सैफई के लोग नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंच रहें है। वहां नेता मुलायम सिंह यादव के नारे और पुष्प अर्पित नेताजी को नमन किया गया। मीडिया से बात करते हुए गांव वालों ने भारत सरकार से समाजवाद की अलख जगाने वाले मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की। लोगों ने बात करते हुए बताया कि नेताजी किसानों के जवानों के हितों की हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। अनेक प्रतिभाओं के धनी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिया जाए। क्योंकि मुलायम सिंह यादव भारत के लिए एक बड़ी राजनीति में उपलब्धि के रूप में रहे हैं।

Also Read: Akanksha Dubey: फिल्मों में काम करने से पहले टिक-टॉक पर वीडियो बनाती थीं आकाक्षा दुबे, जानें उनके जीवन की अनसुलझी कहानियां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox