होम / Uttarakhand Weather: आज इन इलाकों में बादल छाए रहने की संभवाना, जाने आज का मौसम कैसा रहेगा

Uttarakhand Weather: आज इन इलाकों में बादल छाए रहने की संभवाना, जाने आज का मौसम कैसा रहेगा

• LAST UPDATED : April 6, 2023

Uttarakhand Weather Today: आज उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेगें। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलेगी। हालांकि, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी बादल मंडरा सकते है।

बताते चलें की आज यानी बृहस्पतिवार को कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी क्षेत्रों की बात करें तो वहां पर कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी जो कल से कुछ कम हुई है।

आज तापमान में हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग की मानें तो आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में वृद्धि हो सकती है।

आज कितना डिग्री तापमान रहेगा?

आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम डिगी 6 डिगी सेल्सियस रहगा। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर बना हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान में लगातार वर्षा हो रही थी। लेकिन, अब मौसम सामान्य होने लगा है।  

ये भी पढ़े:- NEEM LEAVES USES: नीम कर सकता है शुगर को कंट्रोल, जानें नीम के कई फायदे

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox