इंडिया न्यूज: (Varun and Natasha going to be parents?): बलीवुड के फेवरेट कपल वरुण धवन और नताशा दलाल अक्सर लाइमलाइट मे ं बने रहते हैं। जहां इसी बीच दोनों कपल एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें की अब वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वरुण-नताशा मुंबई में एक डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर स्पॉट किये गए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस नताशा दलाल की प्रेगनेंसी को लेकर कयास लगा रहे हैं।
क्या वरुण-नताशाा बनने वाले है पेरेंट्स
आज शनिवार को वरुण धवन और नताशा दलाल मुंबई के एक डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंचे। जिसके बाद पैपराजी ने वरुण और नताशा की फोटोज और वीडियो क्लिक किया। वहीं इस मौके का लेटेस्ट वीडियो एक्टर के फैन पेज पर शेयर किया है। बता दें वीडियो में वरुण और नताशा क्लिनिक से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इनके अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस नताशा के प्रेग्नेंट होने का दावा करने लगे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “मुबारक हो आप दोनों को जल्द पेरेंट्स बनने के लिए।” वहीं और भी यूजर्स वरुण-नताशा को लगातार बधाई दे रहे हैं।
. @Varun_dvn and #NatashaDalal spotted outside a clinic 🥹#VarunDhawan pic.twitter.com/xAbxjpk90e
— Rimjhim 🇧🇩 (@varsha_universe) April 8, 2023
वरुण और नताशा की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं
बता दें की पेरेंट्स बनने को लेकर वरुण धवन और नताशा दलाल की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। यह पहली बार नहीं है, जब प्रेग्नेंसी के रूमर्ड को लेकर वरुण धवन और नताशा दलाल का नाम सुर्खियों में आया है। जानकारी दे दें कि साल 2021 में वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंधे थे।