होम / Happy Birthday Swara Bhaskar: करियर में फ्लॉप के बाद भी इतने करोड़ों की मालकिन हैं स्वरा, मुंबई से लेकर दिल्ली तक हैं स्वरा का आशियानाबई

Happy Birthday Swara Bhaskar: करियर में फ्लॉप के बाद भी इतने करोड़ों की मालकिन हैं स्वरा, मुंबई से लेकर दिल्ली तक हैं स्वरा का आशियानाबई

• LAST UPDATED : April 9, 2023

इंडिया न्यूज: (Swara is the mistress of so many crores even after flop in her career): बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का आज यानी 9 अप्रैल जन्मदिन है। स्वरा भास्कर जितनी ज्यादा अपने अभिनय से जानी जाती हैं, उतनी हि ज्यादा वो अपने बेबाक बयानों के चलते जानी जाती है। वहीं हर आए दिन वो अपने विचार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। जिस वजह से उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। इस खास मौके पर हम स्वरा के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो काफी दिलचस्प हैं।

बता दें स्वरा का जन्म आज यानी 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था। वो बहुत आर्मी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। एक्ट्रेस के पिता इंडियन नेवी में अफसर है और मां दिल्ली के जेएनयू में प्रोफेसर है। वहीं उनकी लाडली बेटी स्वरा बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल को फोलो करती है।

स्वरा भास्कर बेहद क्‍लोज़्‌ है अपने पिता के

स्वरा भास्कर एक आर्मी घर से बिलॉन्ग करती हैं। स्वरा के पिता चित्रपु उदय भास्कर है, जो नौसेना से सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने पिता से बेहद क्‍लोज़्‌ है। बता दें स्वरा की शादी फहाद संग  होने का समर्थन भी सबसे पहले उनके पिता ने ही किया था। बस इतना हि नही उनके पापा अपनी बेटी को हर परिस्थिति में सपोर्ट करते हैं।

स्वरा ने फहाद अहमद से रचाई शादी

बता दें हाल ही में, स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की है और अपने जीवन साथी के रूप में चुना है। वही स्वरा को बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा जा चुका है। पर उसे अपनी असल पहचान तो कंगना रनौत के फिल्म “तनु वेड्स मनु” और “रांझणा” से मिली थी। इसके साथ ही स्वरा देश के राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती हैं।

जानिए इतनी है स्वरा की नेट वर्थ

स्वरा की नेटवर्क की बात करें तो फिल्मों और विज्ञापनों के माध्यम से वह करोड़ों कमाती है। जिसमें साल 2019 में उन्होंने लगभग 5 मिलियन डॉलर कमाई थी। जो भारत में 35 करोड़ के बराबर होते हैं। वही स्वरा एक फिल्म के चार करोड़ के आसपास लेती हैं। इसके साथ ही बता दे कि स्वरा के कमाई का माध्यम फिल्मों के अलावा चर्चित ब्रांड के विज्ञापन करना भी है। वही स्वरा का दिल्ली में घर भी है। जहां उनका परिवार रहता है। इसके अलावा स्वरा का एक घर मुंबई में भी है। वही स्वरा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स1 सीरीज की कार मौजूद है। इसके अलावा भी स्वरा के पास कई गाड़ियां हैं।

ये भी पढ़ें- Benefits of Raisin Water: किश्मिश का पानी रोजाना पीने से होगा सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके फायदे

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox