होम / Akanksha Dubey Case: आरोपी समर सिंह की आज फिर कोर्ट में पेशी, कल अदालत ने सुऱक्षित रखा था आदेश

Akanksha Dubey Case: आरोपी समर सिंह की आज फिर कोर्ट में पेशी, कल अदालत ने सुऱक्षित रखा था आदेश

• LAST UPDATED : April 12, 2023

Akanksha Dubey Case: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मामले में आज मुख्य आरोपी गायक समर सिंह की पेशी की जाएगी। कल इस मामले में सुनवाई की गई थी। वहीं कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट को पास समर की ओर से दलील दी गई थी कि उसके कुछ कागज जो वो कोर्ट में पेश करना चाहता है वो मुंबई में है कुछ लखनऊ स्थित ऑफिस में है। ऐसे में वक्त दिया जाए कि वो साक्ष्यों को प्रस्तुत कर सके। दरअसल समर सिंह को 7 अप्रैल को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। वहीं उसे कल वाराणसी के कोर्ट में पेश किया गया था। जिसमे कोर्ट ने सुनवाई की थी। अब इस मामले में कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा है।

समर ने कोर्ट में दिया बयान

गायक समर सिंह ने पुलिस और कोर्ट के सामने बयान दिया कि वो सामने आना चाहता था लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। प्रयागराज से लखनऊ वहां से गाजियाबाद गया, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया था। समर ने कहा था कि घटना वाले दिन वो गोरखपुर मे था, अगर उसे थोड़ी भी जानकारी होती तो वो आकांक्षा को बचाने आया होता। समर ने बताया कि आकांक्षा एक होनहार अभिनेत्री थी। उसने काफी कम समय में सफलता के शिखर को छुआ था। जानकारी हो कि आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हुई थी पेशी

कल समर सिंह के कहने पर कोर्ट में उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई थी। दरअसल आरोपी ने कहा था कि वो पब्लिक के बीच से जाएगा तो संभव है लोग बवाल करे। इस बात को कोर्च ने माना और वीडियो कांफ्रेंसिंग की उनुमति दे दी थी। उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले में संजय सिंह भी मुख्य आरोपी है लेकिन अभी वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Also Read: Umesh Pal Murder Case: पाल हत्याकांड में अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा पर मामला हुआ दर्ज, जानें पूरी डिटेल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox