होम / Ayodhya News: राम मंदिर के छत की ढलाई शुरू, समय से पहले पूरा हो जाएगा काम, जानिए पूरी खबर

Ayodhya News: राम मंदिर के छत की ढलाई शुरू, समय से पहले पूरा हो जाएगा काम, जानिए पूरी खबर

• LAST UPDATED : April 12, 2023

Ayodhya News: राम भक्तों का 500 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। 2024 के जनवरी में भगवान राम अपने गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे।

इस समय राम मंदिर के निर्माण कार्य में छत की ढलाई का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य में करीब 4 महीना लग सकता है । इसके बाद मंदिर का गर्भ गृह भव्य आकार का दिखाई दे रहा है।

भव्य राम मंदिर का प्रथम तल साल 2023 के अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य में मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। यही वजह है कि मंदिर निर्माण कार्य समय से पहले ही पूरा हो जाएगा। जिसके बाद राम भक्तों का बरसों से संजोया सपना साकार हो जायेगा।

  • महाराष्ट्र से आई सागवान की लकड़ी – ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी ने दी जानकारी
  • प्रकाश गुप्ता ने कहा – दिसंबर तक सारे काम हो जाएंगे संपन्न
  • नवंबर तक पूरा हो जायेगा गर्भ गृह का कार्य
महाराष्ट्र से आई सागवान की लकड़ी – ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी ने दी जानकारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक का जो मार्बल आया है, उससे मन्दिर की छत की ढलाई का कार्य किया जा रहा है और गुलाबी पत्थर जो बंसी पहाड़पुर से लाए गए हैं उनसे मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है।

मंदिर निर्माण में बीम की ढलाई का कार्य पूरा हो चुका है। आगे कहा कि मंदिर के दरवाजे बनाने के लिए महाराष्ट्र से सागवान की लकड़ी लाई गई है। इस लकड़ी का उपयोग राम मंदिर में दरवाजे लगने में किया जाएगा।

प्रकाश गुप्ता ने कहा – दिसंबर तक सारे काम हो जाएंगे संपन्न

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस साल नवंबर तक मंदिर के निर्माण कार्य में गर्भ गृह का कार्य पूरा हो जाएगा।

राम मंदिर के छत की ढलाई के कार्य में लगभग 3 से 4 महीने का समय लगेगा। भगवान रामलला को साल 2024 के जनवरी में शुभ मुहूर्त देख कर दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएंगे।

नवंबर तक पूरा हो जायेगा गर्भ गृह का कार्य

आगे बताया कि उम्मीद है कि 3 से 4 महीने और लग जाएंगे। मतलब की इस साल नवंबर तक नीचे के गर्भ गृह का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट लगातार काम कर रहा है। आगे कहा कि प्रभु की इच्छा रही तो जनवरी में उचित मुहूर्त में भगवान का पदार्पण मंदिर में हो जाएगा।

ALSO READ- बरेली से प्रयागराज जाते समय रास्ते में रोकी गई अशरफ की वैन, फैली खौफ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox